इस साल के अंत में रेस्टोरेंट में खाना खाना महंगा हो सकता है। ऐसा इंडियन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की तरफ से बयान आया है। इसका कारण है प्याज की बढ़ी हुई कीमत। अब एसोसिएशन प्याज के रेट बढ़ाने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक प्याज की कीमत 100 रूपए किलो ग्राम से ऊपर आ गई है। इन सभी के कारण प्याज से बनी हुई डिशेज के दाम बढ़ने की तैयारी में है।

इस साल प्याज की कीमत में 81 प्रतिशत का उछाल हुआ है। राज्यसभा में खाद्य और उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री दानवे रावसाहेब दादाराव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय दैनिक औसत खुदरा मूल्य एक महीने पहले 55.95 रुपये प्रति किलो और एक साल पहले 19.69 रुपये प्रति किलो था। यह मंगलवार (10 दिसंबर) को 101.35 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था।

इस पर इंडियन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष शेट्टी ने पीटीआई को जानकरी देते हुए कहा "मुंबई में प्याज की कीमतें 30 फीसदी तक गिर चुकी है। अगले 10 दिन और प्याज के दामों पर नज़र रखेंगे उसके बाद प्याज से बनी डिशेज की कीमतों को बढ़ाने पर फैसला लेंगे।" इन सब में मुंबई शहर के करीब 8000 छोटे और बड़े रेस्टोरेंट शामिल है।

प्याज की बढ़ती कीमत पर कृषि मंत्रालय ने अनुमान लगाया है वर्ष 2017 और वर्ष 2018 में प्याज का भंडारण क्रमश 48.73 लाख टन और 50.05 लाख टन था। परन्तु 2019-20 में मानसून के देरी से आने के कारण प्याज देर से बोए गए थे इसके साथ ही सितंबर/ अक्टूबर में बे मौसम बारिश के चलते प्याज की खड़ी फसल को भी नुकसान हुआ है।