चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) मिशन में शामिल विक्रम लैंडर की लैंडिंग से ठीक पहले उससे संपर्क टूट गया। संपर्क तब टूटा जब विक्रम लैंडर चंद्रमा से केवल 2 किलोमीटर की दूरी पर था। एक तरफ जंहा ISRO की मेहनत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरा देश भारतीय वैज्ञानिकों पर गर्व कर रहा है। वही NDTV के पत्रकार ने एक बार फिर अपनी औकात दिखा दी है।

ऐसी व्यवस्था की गई थी की जैसे ही चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ की चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग होगी उसके बाद ISRO प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के पूरे मिशन के बारे बात करेंगे। लेकिन जैसे ही विक्रम से संपर्क टूटा तो ISRO का सपना अधूरा रह गया। इसके बाद इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द करने का फैसला लिया गया ।

इस बात की जानकारी देने के ISRO से एक वैज्ञानिक पत्रकारों से भरे हाल में गए और कहा की इस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया गया है। इस पर हंगामा होने लगा और तभी NDTV के पत्रकार पल्लव बागला ने ओछी हरकत करते हुए सवाल उठाया कि इसरो के चेयरमैन के सिवन खुद यहां मौजूद क्यों नहीं है? सोशल मीडिया पर पल्लव बागला का वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद लोगों ने NDTV को लताड़ लगाना शुरू कर दिया।

इसके बाद से ही हर कोई पल्लव बागला की आलोचना का कर रहा है।

हालाँकि, पल्लव बागला ने देश की जनता का मूड और मामले को बढ़ता देख माफी माँग ली है। मगर, लोगों ने पल्लव के वैज्ञानिकों के साथ किए गए व्यवहार के लिए खूब खिंचाई की है।