शादी के लिए व्यग्र पुजारी से मुस्लिम महिला ने खुद को हिन्दू बता की शादी, दलाल ने ठगे सवा लाख रुपए

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
शादी के लिए व्यग्र पुजारी से मुस्लिम महिला ने खुद को हिन्दू बता की शादी, दलाल ने ठगे सवा लाख रुपए

एक पुजारी के साथ शादी को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यह मामला मध्य प्रदेश के राजगढ़ में खिलचीपुर स्थित गदिया कला गाँव का है जिसमे एक महिला और दलाल ने साथ मिलकर पुजारी को फँसाया।

उक्त पुजारी बहुत परेशान था क्योंकि उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। इसी का फायदा उठाकर एक दलाल ने एक मुस्लिम महिला से पुजारी की शादी करवा दी। पुजारी को शादी से पहले यह नहीं पता था कि वह महिला मुस्लिम है। पुजारी को महिला से हिन्दू बताकर मिलवाया गया। दलाल ने पुजारी की मुस्लिम महिला से शादी तो करवाई साथ ही सवा लाख रुपए भी लिए।

मुस्लिम महिला ने ससुराल से शादी के अगले ही दिन भागने का प्रयत्न किया। परिजनों के रोकने पर महिला हंगामा करने लगी। जब स्थिति बिगड़ने लगी तो लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुँच कर पुलिस ने उक्त महिला को गिरफ़्तार कर लिया।  

पुलिस ने जानकारी दी कि कई दिनों से गाँव के मंदिर का पुजारी अशोक अपनी शादी के लिए परेशान था। इसी का फायदा उठा कर दलाल नारायण ने पुजारी से सवा लाख रुपए ठग लिए। एक मुस्लिम महिला से पुजारी मिलवाया और उसका नाम गीता बताया।

महिला को शादी के लिए राजगढ़ बुलाया और मंदिर में उसकी शादी पुजारी के साथ की गयी। फिर दलाल नारायण कोर्ट मैरिज की तैयारी का बहाना कर वहां से भाग गया।

शादी के अगले ही दिन महिला भी बीमार होने का बहाना कर भागने लगी। महिला ने अपना असली नाम हीना ख़ान बताया है। पुलिस दलाल नारायण की तलाश कर रही है अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।

GO TOP