पिछले कुछ सालों में भाजपा ने देश के उन क्षेत्रों में अपना ग्राफ बहुत ज्यादा बढ़ा लिया है जहाँ पहले उनका नाम भी नहीं लिया जाता था। भाजपा ने अपने गढ़ पर ध्यान देते हुए उत्तर पूर्व के राज्यों, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल आदि राज्यों में ज़मीनी स्तर पर बहुत काम किया है। इसी कड़ी में भाजपा आने वाले चुनावों के लिए जम्मू कश्मीर पर पूरा ध्यान दे रहा है।

पीएम मोदी जम्मू कश्मीर में आने वाले 28 मार्च को भाजपा के विजय रथ का आरम्भ करने जा रहे हैं। इस विजय रथ में ख़ास तौर पर पहले चरण में होने वाले जम्मू-पुंछ संसदीय सीट के चुनावों की कामयाबी के लिए प्रदेश भाजपा को मोदी की अखनूर रैली से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं।

जैसा की आपको मालूम होगा की साल 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में मोदी ने जम्मू कश्मीर में किये गए अपने रैलियों से प्रचार अभियान को बहुत तेजी प्रदान की थी जिससे भाजपा को क्षेत्र में तीन सीट पर सफलता प्राप्त हुई थी। ऐसा माना जा रहा है की जहाँ साल 2014 में मोदी के नाम पर वोट मिले थे तो वहीं इस बार उनके किये काम की बदौलत राज्य में लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने की मुहिम जारी है।

ख़बरों के अनुसार मोदी के नेतृत्व में हो रही इस रैली में जम्मू कश्मीर कांग्रेस के भी कई नेता भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण करेंगे जिससे विरोधी खेमे में हलचल पैदा करने में मदद मिलेगी। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी की उपस्थिति में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा, मदन लाल शर्मा,और कांग्रेस नेता शशि शर्मा भाजपा में आ सकते हैं।