आजकल के मॉडर्न डिजिटल जमाने में हर कोई सोशल मीडिया पर तो एक्टिव रहता ही है। आज सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म हो गई है जहाँ हर कंपनी अपना प्रचार करती है। सोशल मीडिया एक ऐसा साधन बन गया हैं जहां आम आदमी भी अपनी दिल की बात को दुनिया के सामने रख सकता है और इसके लिए उसे कोई मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है।
हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ ट्विटर पर जब एक एक व्यक्ति ने गूगल के एक एप्प से संबंधित समस्या सोशल मीडिया पर लिख दी जिसका रिप्लाय गूगल ने शायराना अंदाज़ में दिया। दरअसल उस व्यक्ति को समस्या गूगल के एक प्रोडक्ट गूगल मैप एप्लीकेशन से हुई। जैसा की आप जानते ही होंगे की इसकी मदद से आप कही भी घूम सकते है। सबसे अच्छी बात यह की घूमने के लिए आपको रास्ते पता होना ज़रूरी नहीं है। बस आपको कहा जाना उस जगह नाम एप्लीकेशन पर डालना होता है और फिर यह मैप आपको पूरा रास्ता बता देगा और कितना समय लगेगा यह भी बता देगा।
लेकिन यह मैप कभी कभी यूजर के लिए परेशानी का सबब भी बन जाता है क्योंकि नेविगेशन के दौरान रास्ते में फ्लाइओवर पर चढ़ना हो या उसके नीचे से लेकर जाना हो तो यह चीज़ फ़ोन में समझ नहीं आता है। इसकी वजह से हमे आगे जाकर यु टर्न लेना पड़ता है। हाल ही में ऐसी घटना सामने आई है। स्टैंड-अप कॉमेडियन कार्तिक अरोड़ा को इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा और उन्होंने ट्वीट करके गूगल मैप के बारे में कहा।
स्टैंड-अप कॉमेडियन कार्तिक अरोड़ा ने अपने ट्वीट में लिखा “प्यारे गूगल, आपने इतने अच्छे मैप बनाए है, लेकिन एक छोटा सा फीचर और डाल देते की मैप हमे बता दे फ्लाइओवर पर चढ़ना है या नीचे से जाना है। अब 5 इंच के स्क्रीन पर आधे मिलीमीटर डिफ्लेक्शन कहां से देखे आदमी?”
Dear @Google
— Kartik Arora (@notkartHik) January 22, 2019
Itne badhiya maps banaye, chota sa feature aur daal dete ki saaf saaf bolde flyover par chadhna hai ya neeche se jaana hai. 5 inch ke screen par aadhe milimetre ka deflection Kahan se dekhe aadmi?
Yours Truly,
2km aage se U Turn leta hua aadmi
इस ट्वीट को बहुत से लोगो ने लाइक और रीट्वीट किया और यह ट्वीट काफी वायरल हुआ। मजा तो तब आया जब गूगल ने यूजर (कार्तिक अरोड़ा) को शायरी लिख कर रिप्लाई दिया। जवाब में गूगल ने लिखा, ‘हम शुक्र मानते है आप जैसे यूजर का, जो हमे सही राह दिखाते है। बेहतर बनते जाने का ये सफर रुकेगा नहीं, मेरे हमसफर’।
Shukar manate hain aap jaise users ka, jo humein sahi raah dikhaate hain. Behtar bante jaane ka yeh safar rukega nahin, mere humsafar.
— Google India (@GoogleIndia) January 24, 2019
इसके बाद लोगो ने गूगल के इस जवाब को खूब पसंद किया और अपने ट्विटर हैंडल पर इसे लाइक और रीट्वीट किया, बहुत से लोगो ने अपने अंदाज में कई कमेंट भी किये। आइये पढ़ते हैं इनमे से कुछ ट्वीट।
Ye Shaiyri baad me.
— Humor Being (@followTheGupta) January 24, 2019
Ek aadmi alag se gurgaon mein laga do. Roz itne flyovers ban rahe hain ki maps jahan turn lene ko bolta hai wahan khambe hote hain.
If you're in Bangalore and traveling towards Hosur road via silkboard and took that never ending FLYOVER by mistake. That's frustrating!!
— Saurabh Minj (@im_minj) January 23, 2019
Yours truly
15km aage se U Turn leta hua aadmi