कश्मीर में आर्मी ट्रेनिंग कर घर वापिस लौटे महेंद्र सिंह धोनी, नए लुक में आये नजर

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
कश्मीर में आर्मी ट्रेनिंग कर घर वापिस लौटे महेंद्र सिंह धोनी, नए लुक में आये नजर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले कुछ समय से टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ थे। अब वह वहां से वापस आ गए है। आर्मी ट्रेनिंग से वापस आकर धोनी ने नया लुक अपनाया है। हाल ही में उन्होंने अपना हेयरकट चेंज करवाया है। बता दें कि धोनी विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के विरुद्ध हुए मैच में हार के बाद एक ब्रेक लेकर 2 सप्ताह के लिए जम्मू में 106 टीए बटालियन (पैरा) के साथ थे।

टेरिटोरियल आर्मी में उन्होंने लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि भी प्राप्त की। धोनी ने 15 अगस्त को अपनी ड्यूटी समाप्त की है। विक्टर फोर्स के हिस्से के रूप में धोनी को कश्मीर घाटी में तैनात किया गया था और उन्होने वहां गार्ड, पट्रोलिंग और पोस्ट ड्यूटी की। अब सेना से वापसी के बाद सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट से धोनी की कई तस्वीरें वायरल हुई। फैन्स ने एयरपोर्ट पर धोनी के साथ खूब सेल्फी ली। साथ ही धोनी ने किसी भी फैन को निराश नहीं किया।

बता दें कि आर्मी के ड्यूटी करने के बाद अब धोनी एक शूट में बिजी है। इस शूट में धोनी नए लुक में नजर आए। उन्होंने इसमें नया हेयरकट भी लिया है। धोनी की हेयरस्टाइलिस्ट सपना मोती भवनानी ने धोनी की हेयर स्टाइल चेंज की है और इस शूट की तस्वीर भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है। इतना ही नहीं उन्होंने धोनी का वीडियो भी शेयर किया है। सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के इस शूट की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है और फैन्स इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

View this post on Instagram

Happy Day MSDians 💙💙💙

A post shared by M.S.Dhoni "One Man Army" (@dhoniaddicts.2.0) on

जानकारी दे दें कि 73वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर महेंद्र सिंह धोनी लद्दाख में थे और वहां उन्होंने बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। जिनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई। रिपोटर्स के मुताबिक लेह में धोनी ने क्रिकेट अकादमी खोलने का वादा किया है।

GO TOP