हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के वोटो की काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझानों में जहाँ महाराष्ट्र में बीजेपी बहुमत के आंकड़ें को पार कर गई है वहीं हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। महाराष्ट्र में सीटों  का आंकड़ा पिछले विधानसभा से बढ़ता नजर आ रहा है और कांग्रेस पार्टी भाजपा, शिवसेना तथा एनसीपी के बाद चौथे नंबर पर नजर आ रही है।

बता दें की दोनों राज्यों के नतीजे से वहां के मुख्यमंत्रियों मनोहर लाल खट्टर और देवेंद्र फडणवीस का कद भी तय करेंगे। अगर दोनों राज्यों में पिछली बार से ज्यादा सीटें आईं तो मुख्यमंत्रियों का पार्टी में कद बढ़ेगा। हालाँकि हरियाणा में फिलहाल ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।

जानिये पल पल का हाल...

महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव जब शुरू हुआ था तो पूरी स्थिति भाजपा के पलड़े में थी परन्तु आज परिणाम कुछ और ही आने लगे है।

महाराष्ट्र में अभी तक की स्थिति कुछ ऐसी है। इस समय भाजपा लगभग 95 सीटों से आगे परन्तु राज्य सरकार के बड़े मंत्री पंकजा मुंडे, राम शिंदे, अतुल सावे, विजय शिवतारे, बाला भेगड़े पीछे चल रहे है। हालांकि शिवसेना के साथ मिलकर प्रदेश में एनडीए की सरकार आराम से बनती नजर आ रही है।

वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में भाजपा की हालत गंभीर है यहां पर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला पीछे चल रहे है। इस स्थिति को देखते हुए भाजपा के आलाकमान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दिल्ली बुलाया है। अमित शाह ने भी आज के अपने सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।

अभी अभी खबर आई है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सरकार बनाने के लिए फ्री हैंड दे दिया है।

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की स्तिथि बेहद गंभीर होती जा रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला अपने विधानसभा से चुनाव हार चुके है और उन्होंने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी दे दिया है।

हरियाणा की ताजा स्थिति

BJP – 42, कांग्रेस- 31, JJP- 10, अन्य- 7

महाराष्ट्र की ताजा स्थिति

BJP+: 161 (BJP- 101, SS- 60)

कांग्रेस+: 103 (Cong. 44, NCP 555)

अन्य: 24