महाराष्ट्र के बाद मध्यप्रदेश? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर बायो से हटाया कांग्रेस का नाम

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
महाराष्ट्र के बाद मध्यप्रदेश? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर बायो से हटाया कांग्रेस का नाम

जब से भाजपा केंद्र की सत्ता में पुनः आयी है तब से देश की राजनीति में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिले है। अभी अगर हम महाराष्ट्र की राजनीति की बात करे तो एक दिन पहले तक शिवसेना और एनसीपी मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाने वाले थे परन्तु हुआ इसके विपरीत। महाराष्ट्र में बतौर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शपथ ली तो वही एनसीपी के विधायक दल के नेता अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री की शपथ ली है। अब यह मामला सर्वोच्च न्यायलय में लंबित है जिस पर कल सुबह 10:30 आदेश आने की संभावना है। वही दूसरी और कुछ सियासी खींचतान मध्यप्रदेश की राजनीति में भी देखने को मिल रहे हैं। यहाँ पर अभी कांग्रेस की सरकार है। यहाँ पर कुछ समय से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की कांग्रेस छोड़ने की अटकले चली आ रही है। आज फिर कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर लग रहा है कि शायद सिंधिया कांग्रेस छोड़ने वाले है।

ग़ौरतलब है कि आज सिंधिया ने अपने बायो में कुछ बदलाव किये हैं जिससे देखकर लगता है कि वे अब कांग्रेस का हिस्सा नहीं है। उन्होंने अपने बायो में लिखा "समाज सेवक, क्रिकेट प्रेमी”। इस बायो ने सोशल मीडिया को हिला दिया है। अब लोग कयास लगा रहे है कि जल्द ही इस बायो के आगे लिखा होगा "उप मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश"

दरअसल सिंधिया ने अपने पुराने बायो में लिखा था "वर्ष 2002 से 2019 तक गुना संसदीय क्षेत्र से सांसद, पूर्व मंत्री ऊर्जा, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय और MoS कम्युनिकेशन्स, IT विभाग" अब उन्होंने यह सब जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट से हटा दिया।

ग़ौरतलब है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस में 3 गुट है पहला कमलनाथ, दूसरा दिग्विजय सिंह और तीसरा सिंधिया। सिंधिया और कमलनाथ इन दोनों गुटों में मतभेद तब से हैं जब 2018 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बननी थी और सिंधिया प्रबल दावेदार थे मुख्यमंत्री पद के परन्तु उन्हें छोड़कर कर कमलनाथ को मुख्यमंत्री बना दिया गया था। इसके बाद उन्होंने मध्यप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनने की इच्छा जाहिर की थी परन्तु अभी तक इस पर विचार नहीं किया जा रहा है। इस विषय पर सिंधिया ने कांग्रेस के आला अधिकारियों को अल्टीमेटम दे दिया था। इस बायो को देखकर लगता है शायद कांग्रेस के आला अधिकारियों को दिया समय खत्म होने आया है।

GO TOP