ABP माझा न्यूज़ की खबर के अनुसार महाराष्ट्र के मालेगांव शहर में दरेगांव इलाके में स्थित एक मदरसे में दो लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया गया है। इस मामले में मदरसा प्रबंधक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी तीन लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

इस घटना से मालेगांव शहर में खलबली मच गई। पीड़िता मुंबई के मलाड की रहने वाली एक गरीब लड़की है। पीड़ित लड़की की मां को मालेगांव की रहने वाली एक महिला ने मालेगांव में स्थित मदरसा में पढ़ने के लिए भेजने की सलाह दी। पीड़िता की माँ ने उस महिला की सलाह को मानते हुए अपने लड़की को वहां भेजा। पिछले पांच महीने से पीड़िता धार्मिक शिक्षा के लिए मदरसे में जा रही थी।

इस बीच, लड़की को मालेगांव में घर की सफाई के लिए बुलाया गया था। इस दौरान लड़की को नशीली दवाएं दे कर उसका यौन शोषण किया गया। घटना के बाद पीड़ित लड़की बाहर आई और घटना के बारे में पुलिस स्टेशन में जानकारी दी। उसके बाद, लड़की को नासिक के बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।

इस मामले में पुलिसकर्मी के पास शिकायत दर्ज की गई है। इस मामले में, मदरसा के मुख्य प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें उसकी पत्नी, एक अन्य महिला कर्मचारी और एक बच्चा भी शामिल है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहाँ उन्हें 5 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।