लिबरल गैंग मध्यप्रदेश के कांग्रेस शासन में पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले पर चुप हैं

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
लिबरल गैंग मध्यप्रदेश के कांग्रेस शासन में पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले पर चुप हैं

मध्य प्रदेश में इस बार सत्ता परिवर्तन हुआ और 15 सालों से विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस सरकार इस बार सत्ता में आई है। सत्ता में आने के बाद कांग्रेसी नेता अपने रंग दिखाने लग गए है। कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे दिखाई दे रहा है कि कुछ गुंडे एक पत्रकार की पिटाई कर रहे है और अभी वो फरार है। इस वीडियो को रिकॉर्ड पास में खड़े एक युवक ने किया है।

ग़ौरतलब है कि मध्यप्रदेश के भिंड जिले के लहार इलाके में रहने वाले रिपुदमन सिंह 'इंडिया आजकल' नाम से एक अखबार चलाते है। यह रविवार को घर से सब्जी लेने के लिए निकले थे। रास्ते में कुछ नकाबपोश गुंडों ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें अधमरा करके छोड़ दिया। घटना के बाद रिपुदमन सिंह ने लहार थाने में FIR दर्ज की है। जांच के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पत्रकार रिपुदमन सिंह ने आरोप लगाया है उस पर हमला कांग्रेसी नेता गोविंद सिंह ने करवाया है।

मध्यप्रदेश में पहली बार किसी पत्रकार पर इस तरह का जानलेवा हमला नहीं हुआ है इससे पहले जबलपुर के पत्रकार आलोक दिवाकर पर जानलेवा हुआ था जिसमे कांग्रेसी नेता और बिल्डर सत्यम जैन और मयूर जैन की संलिप्तता पायी गई थी। पत्रकार आलोक दिवाकर के साथ हुए घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जांच में पता चला था कि पत्रकार आलोक दिवाकर ने बिल्डर सत्यम जैन के खिलाफ अखबार में लिखा था जिसके कारण उनपर यह जानलेवा हमला करवाया गया था।

इन दोनों घटना के बाद आश्चर्य की बात तो यह है कि देश में सरकार के खिलाफ बात बात पर शोर मचाने वाली लिबरल गैंग मध्यप्रदेश में हुए पत्रकार पर जानलेवा हमले के खिलाफ चुप है। हो सकता है मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार है इसलिए देश की लिबरल गैंग ने मौन धारण किया हुआ है।

GO TOP