साल 2019 का लोकसभा चुनाव बेहद ही खास रहा है। इस चुनाव में भाजपा को एक बार फिर जनता ने बहुमत प्रदान किया है। इस चुनाव में भाजपा को 302 सीट मिली है, और भाजपा एवं उसके सहयोगी दल को मिलाकर 349 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया है। साथ ही इस लोकसभा चुनाव में एक नई खास बात यह भी है कि अब तक के भारत के इतिहास में पहली बार 76 महिलाएं निर्वाचित होकर संसद में पहुंची है जो कि अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट पर इस चुनाव में एक निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी है। उन्होंने शिवसेना के मौजूदा सांसद अडसुल आनंदराव को हराकर अमरावती सीट पर कब्ज़ा किया है।

नवनीत नाम की यह खूबसूरत महिला प्रत्याशी पिछले कई समय से अमरावती लोकसभा सीट पर सक्रिय थी। इन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में भी NCP के टिकट पर चुनाव लड़ा था और लगभग 1 लाख 30 हजार वोटों से हार गयी थी।

आपको बताते चलें की नवनीत राणा का जन्म 3 जनवरी 1986 को हुआ था। इन्होंने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई पूरी कर मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहा और बतौर एक भारतीय अभिनेत्री के रूप में अपना करियर स्थापित किया।

इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र के विधायक रवि राणा से विवाह किया। अभिनेत्री और विधायक दोनों ने अपना विवाह एक सामूहिक विवाह समारोह में किया था। जिसकी चर्चा पूरे देश में हुई थी क्योंकि पहली बार किसी अभिनेत्री और विधायक ने किसी सामूहिक विवाह समारोह में विवाह किया था।