राजधानी दिल्ली में स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। यह यूनिवर्सिटी अपने शिक्षण कार्यों की वजह से नहीं बल्कि अपने वामपंथी विचारधारा वाले छात्रों द्वारा की जाने वाली राष्ट्रविरोधी हरकतों की वजह से ज्यादा चर्चा में रहता है। एक बार फिर से जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कुछ इसी प्रकार की वजहों से चर्चा में है।

खबरों के अनुसार जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कैंपस में स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा को अपमानित करने का मामला आज सामने आया है। मीडिया संस्थान ANI से मिली जानकारी के मुताबिक जेएनयू कैम्पस में मौजूद जिस चबूतरे पर स्वामी विवेकानंद जी कि प्रतिमा स्थापित है वहां विरोध कर रहे जेएनयू छात्रों ने अभद्र टिप्पणियां लिख दी हैं।

हालांकि अभी तक ऐसा करने वाले का खुलासा नहीं हो पाया है पर पिछले कुछ दिनों से जेएनयू में फीस बढ़ने को लेकर हो रहे विरोध को देखते हुए  कहा जा सकता है की इस हरकत के पीछे भी उन्हीं छत्रों का हाथ हो सकता है। वैसे खबरों के अनुसार इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब है की स्वामी विवेकानंद की यह मूर्ति जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कैंपस में स्थित प्रशासनिक ब्लॉक के दाईं तरफ स्थित है। इसी मूर्ती के ठीक सामने जवाहर लाल नेहरू की भी मूर्ति लगी हुई है। पर नेहरू की मूर्ती के साथ ऐसा कुछ होने की सूचना नहीं मिली है इसलिए यह कहा जा सकता है की यह सब सोच समझ कर किया गया है और स्वामी विवेकानंद जी को जानबूझकर अपमानित करने की कोशिश की गई है।