राजधानी दिल्ली में स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। यह यूनिवर्सिटी अपने शिक्षण कार्यों की वजह से नहीं बल्कि अपने वामपंथी विचारधारा वाले छात्रों द्वारा की जाने वाली राष्ट्रविरोधी हरकतों की वजह से ज्यादा चर्चा में रहता है। एक बार फिर से जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कुछ इसी प्रकार की वजहों से चर्चा में है।
खबरों के अनुसार जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कैंपस में स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा को अपमानित करने का मामला आज सामने आया है। मीडिया संस्थान ANI से मिली जानकारी के मुताबिक जेएनयू कैम्पस में मौजूद जिस चबूतरे पर स्वामी विवेकानंद जी कि प्रतिमा स्थापित है वहां विरोध कर रहे जेएनयू छात्रों ने अभद्र टिप्पणियां लिख दी हैं।
Delhi: A statue of Swami Vivekananda inside Jawaharlal Nehru University(JNU) was vandalized by miscreants.More details awaited. pic.twitter.com/UM8QPWjlOU
— ANI (@ANI) November 14, 2019
हालांकि अभी तक ऐसा करने वाले का खुलासा नहीं हो पाया है पर पिछले कुछ दिनों से जेएनयू में फीस बढ़ने को लेकर हो रहे विरोध को देखते हुए कहा जा सकता है की इस हरकत के पीछे भी उन्हीं छत्रों का हाथ हो सकता है। वैसे खबरों के अनुसार इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
गौरतलब है की स्वामी विवेकानंद की यह मूर्ति जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कैंपस में स्थित प्रशासनिक ब्लॉक के दाईं तरफ स्थित है। इसी मूर्ती के ठीक सामने जवाहर लाल नेहरू की भी मूर्ति लगी हुई है। पर नेहरू की मूर्ती के साथ ऐसा कुछ होने की सूचना नहीं मिली है इसलिए यह कहा जा सकता है की यह सब सोच समझ कर किया गया है और स्वामी विवेकानंद जी को जानबूझकर अपमानित करने की कोशिश की गई है।