श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए सिलसिलेवार धमाकों में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 500 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस खतरनाक आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक इस्टेट (आईएस) ने ली है। रॉयटर्स ने अमाक न्यूज एजेंसी के हवाले से इस खबर की पुष्टि की है। वहीं खबर मिली है कि श्रीलंका के चौथे होटल पर हमला करने की योजना विफल कर दी गई। इसके अलावा बताया गया है कि दो मुस्लिम भाई आत्मघाती हमलावर थे।

इन खतरनाक हमलों में मारे गए लोगो में 45 लोग विदेशी है जिनमे 10 भारतीय भी शामिल है। इस हमले की साजिश रचने को लेकर कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। श्रीलंका में आज संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है, इस सत्र में मृतकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। वहीं मंगलवार को श्रीलंका के उप रक्षा मंत्री रुवान विजयवर्धने ने श्रीलंकाई संसद में हमले के पीछे क्राइस्टचर्च का बदला बताया था।

इससे पहले इस आतंकवादी घटना के पीछे नेशनल तौहीद जमात नाम के स्थानीय संगठन का हाथ बताया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री एवं सरकारी प्रवक्ता रजीत सेनारत्ने ने कहा था कि विस्फोट में शामिल सभी आत्मघाती हमलावर श्रीलंकाई नागरिक मालूम हो रहे हैं। रक्षा मंत्री रुवान विजयवर्धने ने संसद में लोकल इस्लामिस्ट संगठनों पर बैन लगाने का प्रस्ताव भी दिया।