एक रिपोर्ट में भारत को दुनिया की  पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताया गया है। इस रिपोर्ट में भारत ने ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों को पछाड़ कर यह रुतबा हासिल किया है। बता दें की ब्रिटेन स्थित सेंटर फाॅर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (सीईबीआर) की रिपोर्ट 'वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल 2020' में ये बाते बताई गई हैं।

एक तरफ जहाँ पूरा विश्व मंदी की चपेट में है और भारत में भी विपक्ष की तरफ से लगातार यह आरोप लगाया जा रहा है की भारत की अर्थव्यवस्था सुचारु रूप से नहीं चल रही है वहीं भारत को इस नए रिपोर्ट में दो बड़े देशों को पछाड़ते हुए आगे निकलते देखना अच्छा अनुभव देता है।

इस रिपोर्ट में ऐसा बताया जा रहा है की भारत आने वाले कुछ सालों में इस लिस्ट में तीसरे नंबर तक पहुँच सकता है और भारत को ऐसा करने में अभी 14 साल लग सकते हैं। इस रिपोर्ट में कहा जा रहा है की भारत जर्मनी को पछाड़कर साल 2026 में विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

भारत यही नहीं रुकेगा, रिपोर्ट बताता है की साल  2034 में भारत एक और बड़ी छलांग लगाते हुए जापान को पीछे छोड़कर विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। ग़ौरतलब है की वर्तमान में जापान दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है पर रिपोर्ट की माने तो 14 साल बाद स्थितियाँ बदलने वाली हैं।

इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत 2026 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन कर सामने आ सकता है। हालांकि, इस रिपोर्ट के इतर भारत सरकार ने देश को 2024 तक ही पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तय किया हुआ है।

सीईबीआर का कहना है कि 'जापान, जर्मनी और भारत में अगले 15 साल तक तीसरे स्थान के लिये प्रतिस्पर्धा चलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के भारतीय अर्थव्यवस्था को 2024 तक 5,000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के सवाल पर रिपोर्ट में कहा गया है कि ''भारत पांच हजार अरब डालर की जीडीपी 2026 में हासिल कर लेगा- सरकार के तय लक्ष्य के मुकाबले दो साल बाद।