16 वर्षीय 4 लड़कों ने 13 वर्षीय लड़की संग स्कूल में 10 दिन तक किया रेप, उतारी अश्लील तस्वीरें

प्रतीकात्मक तस्वीर

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
16 वर्षीय 4 लड़कों ने 13 वर्षीय लड़की संग स्कूल में 10 दिन तक किया रेप, उतारी अश्लील तस्वीरें

महज 13 साल की एक लड़की से 16 साल के 4 लड़कों पर गैंगरेप करने का आरोप लगा है। यह पूरा वाक्या इजरायल के नेटिवो का है। हालांकि पुलिस ने सबूतों के अभाव के कारण चारों लड़कों को छोड़ दिया है। एक स्कूल में बम से बचाने के लिए निर्मित शेल्टर होम में लड़की के साथ रेप जैसा दुष्कृत कार्य किया गया है।

आरोप लगाया गया है कि 13 साल की लड़की को पहले बांधा गया और फिर उसके साथ रेप किया गया। पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि आरोपियों ने धमकी दी थी कि यदि उसने इसके बारे में जानकारी शेयर की तो वो लोग उसके भाई को मार देंगे। पिता ने कहा कि 10 दिनों तक चारों लड़कों ने लड़की के साथ यौन शोषण किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को छोड़ दिया लेकिन एक पांचवे लड़के को संदिग्ध होने के कारण हिरासत में रखा गया है।

रेप के समय 2 लड़के गार्ड की तरह बाहर खड़े रहते थे और वहां आने-जाने वालों पर नजर रखा करते थे। इनमे से 1 लड़का घटना के समय तस्वीरें खींचता था। लड़की की शिकायत शुक्रवार को दर्ज की गई थी। बीर शेवा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने लड़कों के छोड़े जाने के फैसले पर कहा कि उनके विरुद्ध सबूत अपर्याप्त हैं। Haaretz अखबार की रिपोर्ट के अनुसार लड़की ने घटना की जानकारी एक टीचर को दी थी, जिसके बाद स्कूल को इसके विषय में पता चला।

GO TOP