हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव के परिणाम धीरे धीरे है। सूत्रों की जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना मिलकर सरकार बना रही है परन्तु हरियाणा की स्थिति भाजपा के लिए बेहद गंभीर होती जा रही है। इसका एक बड़ा कारण है जननायक जनता पार्टी जो करीब 11 महीने पहले अस्तित्व में आई है और अब ये पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस की नाक में दम कर दिया है।

ग़ौरतलब है कि जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला को इंडियन नेशनल लोक दल ने अपनी पार्टी से निकाल दिया था जिसके कारण उन्होंने करीब 11 महीने पहले अपनी खुद की पार्टी का निर्माण किया। इस पार्टी के गठन होने के बाद कई पार्टियों ने इसे बच्चों की पार्टी कहकर भी संबोधित किया था और आज इस पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस को परेशान कर दिया है।

आइये जानते है कौन है दुष्यंत चौटाला ?

जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल जी के परिवार से है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पोते और अजय सिंह चौटाला के पुत्र है।

दुष्यंत चौटाला 15 वीं लोकसभा चुनाव में हिसार लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। उस समय के सबसे कम उम्र के सांसद का ख़िताब भी उन्होंने अपने नाम किया था। अब 16वीं लोकसभा में भी वे सांसद चुनकर आये है। अगर हम उनकी शिक्षा की बात करे तो दुष्यंत चौटाला केलीफ़ोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया है।

चुनाव परिणाम में अभी वर्तमान की स्थिति पर गौर किया जाए तो जननायक जनता पार्टी अभी करीब 10 सीटों पर आगे चल रही है जो की हरियाणा राज्य में सत्ता परिवर्तन करने में बड़ा अहम हिंसा हो सकती है। अब ये तो वक्त बताएगा कि जननायक जनता पार्टी किसका राज्याभिषेक करेगी।