तेलंगाना के दबंग  बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है की हाल ही में विधायक टी राजा सिंह और पुलिस कर्मियों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया की पुलिस ने टी राजा सिंह और उनके कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर दिया था। इस दौरान राजा सिंह के सिर में भी चोट आ गई है।

दरअसल हुआ यूँ की टी राजा सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ हैदराबाद के गोशमहल विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्रता सेनानी रानी अवंती बाई की एक प्रतिमा को बदलना चाहते थे। इसी को लेकर पुलिस और राजा सिंह के कार्यकर्ताओं में बहस हो गई। बीजेपी विधायक टी राजा सिंह का कहना था की रानी की प्रतिमा की स्थापना 2009 में हुई थी। हम प्रतिमा को हर 5 पांच साल में बदलते है । हमने पहले भी इसे बदला था और फिर हम वापस बदलना चाहते थे लेकिन पुलिस कर्मियों ने बल का प्रयोग किया और हम पर लाठीचार्ज किया। जिसमें मुझे सिर पर गहरी चोट लगी है।  

राजा सिंह और उसके कार्यकर्ता आधी रात को मूर्ति बदल रहे थे। इसी समय पुलिस कर्मियों और राजा सिंह के बीच बहस हो गयी और फिर पुलिस कर्मियों ने लाठी चार्ज का प्रयोग किया जिसमे राजा सिंह को सिर में चोट लगी और उन्हें इलाज के लिए ओस्मानिया जनरल अस्पताल ले जाया गया।

इस पूरे मामले पर पुलिस ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमे वो टी राजा सिंह पर आरोप लगा रहे है की उन्होंने खुद की पत्थर से खुद को मारा है।