दिग्विजय सिंह के बिगड़े बोल, कहा "आज, लोग भगवा पहन करते हैं मंदिरों के अंदर बलात्कार"

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
दिग्विजय सिंह के बिगड़े बोल, कहा "आज, लोग भगवा पहन करते हैं मंदिरों के अंदर बलात्कार"

कांग्रेस पार्टी के नेता और मध्यप्रदेश में दस साल तक मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह आज अपने एक बयान की वजह से सुर्ख़ियों में हैं। उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए हिन्दू धर्म, मंदिर और भगवा पर आपत्तिजनक बातें की हैं। कांग्रेस नेता के इस बयान पर उनका विरोध भी शुरू हो गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज भोपाल में एक सभा को संबोधित किया। इस सभा के दौरान उन्होंने हिन्दू धर्म, मंदिर और भगवा जो बातें कही हैं वे विवादों को जन्म दे सकती हैं। उन्होंने कहा की "आज, लोग भगवा कपड़े पहन रहे हैं और मंदिरों के अंदर बलात्कार कर रहे हैं, मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं, क्या यही हमारा धर्म है? जिन लोगों ने हमारे 'सनातन धर्म' को बदनाम किया है, उन्हें भगवान भी माफ नहीं करेगा।"

दिग्विजय सिंह के संबोधन के बीच में बोली गई इन बातों की एक क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

इस वीडियो क्लिप पर बहुत सारे लोग कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। ट्वीट के माध्यम से लोग दिग्विजय सिंह को उनके द्वारा बोली गयी आपत्तिजनक बातों के लिए ट्रोल कर रहे हैं।

GO TOP