क्या सना गांगुली ने किया CAA का विरोध? सौरभ गांगुली ने कहा मेरी बेटी को इन सब से दूर रखें

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
क्या सना गांगुली ने किया CAA का विरोध? सौरभ गांगुली ने कहा मेरी बेटी को इन सब से दूर रखें

जब से देश में सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून बनाया है तब से पूरे देश में समुदाय विशेष के लोग इसका विरोध कर रहे है। बीते रविवार जामिया के छात्रों ने भी इसका विरोध किया था जिसके चलते दिल्ली में कई जगह पर हिंसा, आगजनी और पथराव की घटना सामने आई थी। जिसकी प्रतिक्रिया में दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की थी। अब दिल्ली पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के विरोध में कई लोग सामने आये है।

इन लोगों में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली की बेटी भी शामिल है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जो कि लेखक ख़ुशवंत सिंह की किताब के अंश पर आधारित है। हालांकि उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी है परन्तु इस पोस्ट का स्क्रीन शॉट काफी वायरल हो रहा है।

वर्ष 2003 में ख़ुशवंत सिंह द्वारा लिखी गई किताब 'द एंड आफ इंडिया' के कुछ अंश को सना ने पोस्ट किया था। इस पोस्ट में लिखा था "हर फांसीवाद शासन को अपने आदेशों का पालन करने के लिए समुदाय और समूहों की जरूरत होती है। मगर यह यहीं पर नहीं रुकता। घृणा के आधार पर तैयार आंदोलन डर और संघर्ष दिखा कर ही आगे बढ़ाया जा सकता है।"

आगे उस पोस्ट में लिखा था "हम में से जिसे यह लग रहा है कि वो सुरक्षित हैं क्योंकि हम मुस्लिम या ईसाई नहीं हैं। वे बेवकूफी भरी दुनिया में जी रहे हैं। संघ ने अभी से ही वामपंथी इतिहास कारों और पश्चिमी सभ्यता पसंद करने वाले युवाओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। कल वे उन महिलाओं के खिलाफ होंगे, जो स्कर्ट पहनती हैं, उन लोग के खिलाफ जो मीट खाते हैं, शराब पीते हैं, विदेशी फिल्में देखते हैं और वार्षिक अनुष्ठान में मंदिर नहीं जाते। वे लोग जो दंत मंजन की जगह टूथपेस्ट का प्रयोग करते हैं, वैध के पास जाने के बजाय एलोपैथिक डॉक्टर से इलाज कराते हैं। जय श्री राम के नारे लगाने के बजाय किस या हाथ मिलाते हैं। अगर हमें भारत को जिंदा रखना है, तो यह चीजें समझनी होंगी।"

इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। तो सना के पिता सौरभ गांगुली ने भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों से अपील की है कि "कृपया सना को ऐसे मुद्दों से दूर रखें.. यह पोस्ट सच नहीं है। राजनीति के बारे में कुछ जानने के लिए अभी वह बहुत छोटी है।"

GO TOP