मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के वार्षिक कैलेंडर का इंतजार बॉलीवुड सेलेब्स के साथ साथ उनके फैंस को भी बेसब्री से रहता है। डब्बू रतनानी ने एक इवेंट के माध्यम से अपने इस कैलेंडर को लॉन्च किया है। इस इवेंट में गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेताओं के साथ यंग अभिनेता भी नजर आये।

हर साल फिल्म जगत के सितारों की चकाचौंध से भरपूर रहने वाला डब्‍बू रतनानी का कैलेंडर सुर्ख़ियों में रहता है और इस साल भी उनका कैलेंडर सुर्ख‍ियां बटोर रहा है। बता दें की इस बार अपने कैलेंडर के माध्यम से डब्बू ने सनी लियोनी, जान्हवी कपूर, टाइगर श्रॉफ, अनुष्का शर्मा, ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर और शाहरुख खान जैसे बड़े स्‍टार्स को अपने कैमरे में कैद किया है। आइये अब देखते हैं कैलेंडर की कुछ बेहद उम्दा तस्वीरें।

डब्बू रतनानी के इस कैलेंडर में सबसे ज्यादा हॉट सनी लियॉन की शर्ट लेस तस्वीर थी।

डब्बू रतनानी ने अपनी फोटोग्राफी के द्वारा विद्या बालन को इस तरह से पेश किया है कि उनकी उम्र मानो बस एक संख्या बन कर रह गई हो।

टाइगर श्रॉफ ने अपनी सेक्सी बॉडी को बिना शर्ट के पोज़ देते हुए कैलेंडर में दिखाया।

अनुष्का शर्मा ने डबल फेस पोज़ को दिखाकर इस कैलेंडर में कुछ नया प्रदर्शित किया हैं।

इस कैलेंडर में रणवीर कपूर को एक्शन हीरो के अंदाज में पेश किया गया हैं।

हाई स्लिट गाउन पहनकर धड़क फिल्म की अभिनेत्री जाह्नवी कपूर भी बहुत स्टाइलिश दिख रही हैं।

काफी वजन घटाने के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने रेट्रो लुक में डब्बू रतनानी के कैलेंडर में हिस्सा लिया।

अपनी अफ्रीका से इंस्पायर्ड लुक के कारण फैंस की आलोचना झेल रही श्रद्धा कपूर ने भी डब्बू रतनानी के कैलेंडर में हिस्सा लिया हैं।

डब्बू रतनानी के 2019 के कैलेंडर में ऋतिक रोशन कुछ अलग ही अंदाज़ में नजर आये है।

दब्बू रतनानी की फोटोग्राफी क्यों मशहूर हैं इसका अंदाजा आप जॉन अबराम के इस फोटो शूट से लगा सकते हो।

अपनी अदाकारी से अपने फैंस की चाहती बन चुकी कृति सेनन टॉपलेस अवतार में इस कैलेंडर में नजर आयी।