रमज़ान पर भारत में रूहअफ्जा की किल्लत पर पाकिस्तानी कंपनी हमदर्द ने दिया आपूर्ति का प्रस्ताव

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
रमज़ान पर भारत में रूहअफ्जा की किल्लत पर पाकिस्तानी कंपनी हमदर्द ने दिया आपूर्ति का प्रस्ताव

रमज़ान का पवित्र महीना शुरू हो गया है। रमज़ान के मोके पर मुस्लिम अपने शरीर को ठंडक प्रदान करने के लिए शरबत का उपयोग करते है। साथ ही यह गर्मी में ताजगी भी देता है। इसके लिए रूहअफ्जा इस्तेमाल अधिक होता है। पर इस बार भारत में रूहअफ्जा की कमी आ गयी है। इस आपूर्ति को पूरा करने के लिए पाकिस्तानी कंपनी हमदर्द ने पहल की है।

पाकिस्तानी कंपनी हमदर्द ने एक भारतीय न्यूज़ वेबसाइट को इस बाबत प्रतिक्रिया दिया। पाकिस्तानी कंपनी हमदर्द के मुख्य कार्यकारी उस्मा कुरैशी ने रूहअफ्जा पेय की आपूर्ति के लिए भारत को वाघा सीमा के जरिए पहुंचाने का प्रस्ताव दिया है।

ट्वीट के जरिये उन्होंने कहा कि, 'यदि भारतीय सरकार अनुमति देती है तो इस रमज़ान के दौरान हम भारत में रूहअफ्जा की आपूर्ति कर सकते हैं। इसके लिए हम वाघा सीमा से ट्रकों को सरलता से भारत भेज सकते हैं।'

बता दे की रूहअफ्जा की भारत में हुई किल्लत पर एक न्यूज़ वेबसाइट ने लेख छापा था जिसके बाद पाकिस्तानी कमनी हमदर्द इस प्रस्ताव के साथ सामने आई है। इस लेख में लिखा गया है कि भारतीय बाजार में 4 से 5 महीने से रूहअफ्जा की बिक्री बिलकुल बंद है साथ ही यह ऑनलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा उन्होंने बताया है की इस पर अभी तक हमदर्द इंडिया ने कोई आधिकारिक बयान भी नहीं दे पाया है।

जानकारी दे दें कि भारत में अभी भी कई स्थानों पर रूहअफ्जा बिक रहा है और कहीं यह मिल ही नहीं रहा है। रूहअफ्जा को हमदर्द लेबोरेट्रीज निर्मित करती है। खबरों के अनुसार पिछले 5-6 महीनों से रूहअफ्जा बाजार में नहीं आया है और ना ही ऑनलाइन बिक रहा है। इस कारण लोग बहुत परेशान हैं।  रमज़ान के दिनों में इसके ना होने से लोगो को परेशानी हो रही है।रूहअफ्जा के नहीं होने की कमी लोगो को खल रही है।

GO TOP