कांग्रेसीयों को भी कांग्रेस पर नहीं है भरोसा, सलमान ख़ुर्शीद ने कहा ‘चुनाव जीतना दूर, भविष्य भी अधर में’

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
कांग्रेसीयों को भी कांग्रेस पर नहीं है भरोसा, सलमान ख़ुर्शीद ने कहा ‘चुनाव जीतना दूर, भविष्य भी अधर में’

कॉग्रेस अब गुटों में बटती जा रही है ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान ख़ुर्शीद का अपनी ही पार्टी की आलोचना करते हुए बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अभी जो स्थिति है, उसमें महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव जीतने की संभावना नहीं के बराबर है। उन्होंने कहा कि पार्टी संघर्ष के दौर से गुजर रही है और वह अपना भविष्य तक तय नहीं कर सकती। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सबसे बड़ी समस्या यही है कि हमें हमारे नेता (राहुल गांधी) छोड़ कर चले गए।

पार्टी की स्थिति पर चिंता जताते हुए पूर्व विदेश मंत्री ख़ुर्शीद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के पश्चात् राहुल गांधी के इस्तीफ़े से संकट और बढ़ा है। इस फैसले के कारण पार्टी हार के बाद आवश्यक आत्मनिरीक्षण भी नहीं कर पायी। विश्लेषण के लिए भी हम एकजुट नहीं हो सके कि हम लोकसभा चुनाव में क्यों हारे?

ख़ुर्शीद ने आगे कहा कि पार्टी प्रमुख की अस्थायी व्यवस्था से वह खुश नहीं हैं। राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद से सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम प्रमुख बनाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब भी राहुल गांधी पर पार्टी की निष्ठा है। उनके जाने के बाद यह एक प्रकार का खालीपन है।

उन्होंने कहा कि यह एक विचित्र परीस्थिति है।  हार की समीक्षा हम जितनी जल्दी करें, उतना अच्छा होगा। हम लोगो के पास चुनाव में बेहतरीन घोषणापत्र था परंतु हम लोगों को साथ नहीं ला सके। अब हमें कुछ करना होगा।

GO TOP