कांग्रेस नेता अधीर रंजन के बिगड़े बोल, कहा "भारत 'मेक इन इंडिया' से 'रेप इन इंडिया' बना"

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
कांग्रेस नेता अधीर रंजन के बिगड़े बोल, कहा "भारत 'मेक इन इंडिया' से 'रेप इन इंडिया' बना"

देश में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं पर लोकसभा में आज कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कुछ ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर आपको गुस्सा आ जाएगा। कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार के द्वारा शुरू किये गए 'मेक इन इंडिया' प्रोग्राम का नाम लेते हुए बलात्कार की घटनाओं पर तंज कसा और मेक इन इंडिया' को 'रेप इन इंडिया' बताया।

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में सख्त टिप्पणी करते हुए कहा है कि "बीजेपी ने जिस भारत की पहचान 'मेक इन इंडिया' से बताई थी वो भारत अब 'रेप इन इंडिया' की ओर बढ़ता जा रहा है।"

मंगलवार को यह बातें लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी जी ने बोला। उन्होंने इस दौरान कहा कि "यूं तो पीएम नरेंद्र मोदी हर मुद्दे पर बोलते हैं, लेकिन वे महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे पर चुप हैं। भारत 'मेक इन इंडिया' से 'रेप इन इंडिया' बन रहा है।"

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर मुद्दे पर बोलते हैं लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मुद्दे पर चुप हैं। भारत धीरे-धीरे मेक इन इंडिया से रेप इन इंडिया की ओर बढ़ता जा रहा है।"

अधीर रंजन अक्सर विवादित बयान देते रहते हैं। इससे पहले पिछले हफ्ते शुक्रवार को भी लोकसभा में बोलते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने शून्य काल के दौरान कहा कि "एक ओर राम मंदिर बनाया जा रहा है और दूसरी ओर सीता माता को जलाया जा रहा है।" अधीर रंजन  ने इस दौरान हैदराबाद गैंगरेप और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रेप पीड़िता को जलाने का मामला उठाया था और कहा कि उन्नाव की पीड़िता 95 फीसदी जल गई है, आखिर ये देश में क्या हो रहा है?

GO TOP