बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में नवरात्र के बाद माँ दुर्गा को विसर्जन के लिए ले जाते समय कुछ समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया जिसमे माँ दुर्गा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोग घायल गए है। यह घटना यही नहीं रुकी समारोह में शामिल कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और पथराव करने वाले लोगों का विरोध किया।
समारोह में शामिल लोगों ने भी पथराव करने वाले लोगों पर पथराव किया और समुदाय विशेष के धर्मस्थल को भी आग लगा दी। यह हंगामा इतना बढ़ गया कि इसमें कई लोग घायल हो गए है। दोनों समुदायों के बीच संघर्ष और बढ़ गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन सचेत हो गया और पूरे जिले में धारा 144 लागू की गई। प्रशासन ने तनाव को देखते हुए मूर्ति विसर्जन पर रोक लगा दी है। एडीजी लॉ एंड आर्डर रैफ एवं एसटीएफ की टुकड़ी को लेकर जहानाबाद पहुंचे है। गया से भी जहानाबाद में स्थिति नियंत्रण करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने की बहुत कोशिश की परन्तु भीड़ काबू में नहीं हो रही थी इसलिए पुलिस को अंत में फायरिंग करनी पड़ी जिसके बाद भीड़ पर नियंत्रण पाया जा सका।
Communal Violence in Jehanabad, Bihar.
— Md Asif Khan آصِف (@imMAK02) October 10, 2019
Skirmish broke out during the festival of Durga Puja in Jehanabad.
A Mosque was vandalized and stone were pelted inside mosque.
1/n pic.twitter.com/dpxgZs8iLZ