लोकसभा चुनाव के लिए अपने पसंदीदा मोदी को जिताने के लिए उनके प्रशंसक ना सिर्फ भारत में बल्कि अमेरिका में रह रहे भारतीय भी अपने तरीके से प्रचार कर रहे हैं। जहाँ भारत में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही अपने-अपने केम्पेन को चलाने में पीछे नही है। वहीं भारतीय-अमेरिकी सामुदायिक ने भी हाल ही में न्यूयॉर्क में कैम्पेन चलाया है जिसमे भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगो ने 2019 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में अपनी आवाज़ बुलंद की है। आर्थिक विकास, राष्ट्र सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों का संरक्षण जैसे मुद्दे को ध्यान में रखते हुए इन लोगो ने अपना केम्पेन शुरू किया है।

भारत से बाहर रह रहे इन मोदी समर्थकों ने ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे के साथ भरोसा जताया कि मोदी दूसरी बार सत्ता में लौटेंगे। भारतीय-अमेरिकी सामुदायिक समूह न्यूयॉर्क में इस चुनावी अभियान के लिए मोदी के समर्थन में ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा लगा रहे हैं। अमेरिकी भारत सार्वजनिक मामलों की समिति के प्रमुख जगदीश सेवहानी ने कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव भारत के भविष्य के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए “राष्ट्र सुरक्षा शीर्ष प्राथमिकता है।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी जी का अगला कार्यकाल देश के सतत आर्थिक विकास के साथ-साथ देश के विकास को भी सुनिश्चित करेगा।

मोदी के समर्थन के साथ ही उनके विरोध में भी एक रैली निकाली गयी। वकालती समूह ‘कोअलिशन फॉर द डिफेंस ऑफ द कॉन्स्टीट्यूशन एंड डेमोक्रेसी’ ने शहर में ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली का आयोजन किया। इस रैली के सह-प्रायोजकों में अलायंस फॉर अ डेमोक्रेटिक एंड सेक्युलर साउथ एशिया, कोअलिशन फॉर अ डेमोक्रेटिक इंडिया, दलित सोलिडेरिटी फोरम (डीएसएफ) और अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल शामिल थे। गठबंधन ने एक बयान में कहा, “बीजेपी सरकार व्यवस्था में लगी जंग और संस्थानों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने के लिए जिम्मेदार है।” इसके साथ ही गठबंधन ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की भी अपील की।