आग लगाने वालों के हाथ भी आग से जल जाते हैं ये कहावत के बार फिर सच साबित हुई है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र में बलूच नागरिकों द्वारा आज़ादी की लड़ाई लड़ी जा रही है। यहाँ से बड़े बम धमाके की खबर आई है।
यह धमाका बलूचिस्तान प्रांत के कुचलाक में शुक्रवार की दोपहर को हुआ जिसमे ज्ञात खबरों के अनुसार 5 लोगों की मौत हो गई है 15 लोग घायल हो गए हैं। पाकिस्तान की मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार यह धमाका बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के नज़दीक स्थित शहर कुचलाक के एक मस्जिद में हुआ।
Balochistan: Four people killed and fifteen injured in a blast in a Mosque in Kuchlak, near Quetta. #Pakistan pic.twitter.com/l9S2yjVuG0
— ANI (@ANI) August 16, 2019
क्वेटा क्षेत्र के पुलिस चीफ अब्दुल रज्जाक चीमा ने इस मसले पर मीडिया को बताया है की, 'ब्लास्ट टाइम्ड डिवाइस के जरिए किया गया था। यह टाइम्ड डिवाइस एक लकड़ी की कुर्सी के नीचे लगाया गया था।' बता दें की अभी तक किसी समूह ने इस बम धमाके की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।
धमाके के बाद मस्जिद के चारो तरफ के क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर ली है और इस घटना से जुड़े सुरागों की छानबीन कर रही है। ग़ौरतलब है की बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत हैं और इसमें पाकिस्तान का लगभग 44% हिस्सा आता है। इस प्रांत के लोगों द्वारा प्रांत को आजाद मुल्क बनाने की मांग दशकों से चल रही है जिसे पाकिस्तान सेना कुचलने की कोशिश में लगा हुआ है।