बीते दिनों में कर्नाटक की राजनीति में बहुत से फेर बदल हुए है जिसके कारण आज कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन होने वाला है। 24 जुलाई को कर्नाटक की विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया था जिसे कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन वाली सरकार पास नहीं कर पाई थी। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को 99 वोट मिले थे तो वही भाजपा के 105 वोट मिले जिसके कारण भाजपा के बीएस येदियुरप्पा ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। उम्मीदे लगाई जा रही है कि आज शाम तक वह शपथ ग्रहण कर लेंगे।

आज सुबह बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाक़ात की और 105 विधायकों का समर्थन वाला पत्र सोप कर सरकार बनाने के दवा पेश किया है। बीएस येदियुरप्पा ने आज ही शपथ ग्रहण करना चाहते है इसके लिए उन्होंने बागी विधायकों को भी साधने की कोशिश भी कर रहे है। सूत्रों की माने तो अगर कर्नाटक में आज शपथ ग्रहण होता है बीएस येदियुरप्पा ही भाजपा के तरफ से मुख्यमंत्री होंगे।

राजभवन के सूत्रों के अनुसार कुछ घंटों में शपथ ग्रहण करवाना मुश्किल है इस कारण से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 6 बजे होगा। बीएस येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण में सिद्धारमैया को भी शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है।

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद अब कवायदे लगाई जा रही है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार पर भी संकट के बादल मंडरा रहे है। मध्यप्रदेश की राजनीति में भी हलचल शुरू हो गई कमलनाथ सरकार ने अपनी सरकार को बचाने के लिए भाजपा में सेंध मरना शुरू कर दिया है।