हरियाणा के भाजपा विधायक बोले: ये गांधी का नहीं, मोदी का हिन्दुस्तान, एक घंटे में सफाया कर देंगे

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
हरियाणा के भाजपा विधायक बोले: ये गांधी का नहीं, मोदी का हिन्दुस्तान, एक घंटे में सफाया कर देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अपने नेताओं को बिना मतलब की बातें मीडिया में कहने से परहेज करने को कहा था पर भाजपा के नेताओं ने लगता है पीएम की बातों से सीख नहीं ली थी। हरियाणा के कैथल विधानसभा से भाजपा के विधायक ने एक ऐसा बयान दिया जिसको लेकर विवाद खड़ा हो सकता है।

इन भाजपा के विधायक का नाम लीलाराम गुर्जर है और इन्होने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NRC) को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि "ये नेहरू और गांधी का हिन्दुस्तान नहीं है, ये नरेंद्र मोदी का हिन्दुस्तान है और अगर इशारा हो जाए तो एक घंटे में सफाया कर देंगे।"

गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनावों के दौरान इन्हीं लीलाराम गुर्जर ने कांग्रेस के दिग्गज नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को शिकस्त दी थी। लीलाराम गुर्जर नागरिकता संशोधन कानून पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे इसी सभा में उन्होंने कहा 'आज का हिन्दुस्तान नेहरू और गांधी के दौर का हिन्दुस्तान नहीं है, ये मोदी और अमित शाह का हिन्दुस्तान है।'

मीडिया में आई खबर के अनुसार भाजपा विधायक लीलाराम गुर्जर ने एक बड़ी भीड़ के सामने कहा, "आज ये जवाहर लाल नेहरू का हिन्दुस्तान नहीं है, आज ये गांधी वाला नहीं है, आज ये हिन्दुस्तान है नरेंद्र मोदी जी का...अब ये हिन्दुस्तान नरेंद्र मोदी जी का है...अगर इशारा हो गया ना, तो एक घंटे में सफाया कर देंगे।"

उन्होंने अपने भाषण में आगे कहा कि "ये नरेंद्र मोदी जी की कोशिशों का ही नतीजा है। यदि मुस्लिम सोचते हैं कि ये उन्होंने छोड़ने के लिए मजबूर करने की साजिश है तो इस कानून में ऐसा कुछ भी नहीं है, लेकिन जो अवैध रूप से भारत में घुसे हैं उन्हें निश्चित रूप से देश छोड़कर जाना पड़ेगा।" उन्होंने इसी सभा में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और जवाहर लाल नेहरू का जिक्र करते हुए कहा "ये मनमोहन सिंह, जवाहर लाल नेहरू या फिर गांधी का भारत नहीं है, बल्कि ये मोदी जी और अमित शाह का भारत है।"

GO TOP