हाल ही में मुस्लिमों का त्यौहार मोहर्रम मनाया गया। मोहर्रम में इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग जुलूस और ताजिये निकालते है। हाल ही में मोहर्रम से जुड़ी बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वहां के लोगो ने ताजिया जुलूस के दौरान सीआइएसएफ जवान की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं जवान पर चाकू से हमला भी कर दिया।

दरअसल, सुबह करीब नौ बजे बिहार के सिमराहा गांव से मोहर्रम जुलूस इंग्लिश चिचरौन गांव के लिए निकली थी। मस्जिद के बाहर लोगों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान खैरेहिया गांव में छुट्टी पर आए सीआईएसएफ जवान शिवेश कुमार सिंह बाइक से बहनोई को लाने स्टेशन जा रहे थे। रास्ते में जुलूस निकल रहा था, तभी जवान ने लोगो से जाने के रास्ता देने को कहा तो लोगो ने उन्हें ज़बरदस्ती रोकने की कोशिश की।

इस पर जवान और लोगो के बीच विवाद हो गया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने जवान पर चाकू से हमला कर दिया। घायल जवान ने घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन ने जुलूस में शामिल लोगों से मारपीट का कारण पूछा तो दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया। इस घटना के बारे में जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली वो घटनास्थल पहुंची और मामले को शांत किया।

इसके अलावा भी सोशल मीडिया पर एक और मोहर्रम जुलूस का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे जुलूस के लोगो ने सड़क पर जा रह बाइक सवार युवक को ज़बरदस्ती रोका और उसे तथा उसकी गाड़ी पर जमकर हमला किया।