कुछ दिनों से एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास का है जिसमे वे राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री’ के एक गाने 'कमरिया' पर डांस करती हुई दिखाई दे रही है।

मोनालिसा ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम प्रोफाइल के माध्यम से शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने कमरिया...स्टाइल के साथ ट्रेंडिंग हैशटैग भी यूज़ किये है। वीडियो शेयर करते ही कुछ देर में हजारों लोगों ने इसे देख लिया है। इस वीडियो में मोनालिसा ग्रे टी-शर्ट के साथ ब्लू जीन्स पहनी हुईं है।

ग़ौरतलब है कि अभी मोनालिसा स्टार प्लस पर आने वाले एक टीवी शो 'नजर' में काम कर रही है। इस शो में मोनालिसा का किरदार डायन का है। मोनालिसा अपने कार्यों में से कुछ वक्त निकाल कर अपने वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं और इसे उनके फैंस खूब पसंद करते है। मोनालिसा इससे पहले एक रियलिटी शो बिग बॉस में भी आ चुकी है। इस शो के दौरान कई बार उन्हें डांस करते हुए भी देखा गया है।

जैसे जैसे यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वैसे वैसे उनके फैंस के प्यार भरे कमेंट भी उन्हें मिलने लगे है। उनके फैंस को यह वीडियो बहुत ही पसंद आ रहा है। वीडियो देख कर उन्हें कुछ इस तरह के कमेंट मिलने लगे।

  1. 'आपकी वीडियो देखना एक ट्रीट की तरह है।'
  2. 'हॉट एंड सेक्सी।'
  3. "मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं मोना.. आप दुनिया के लिए बहुत क्यूट हैं।"

इस तरह के और भी कई प्यारे कमेंट आप इस वीडियो में देख सकते है। मोनालिसा के फोटोज़ और वीडियो के कारण ही मोनालिसा और फैंस के बीच यह प्यार भरा रिश्ता बना हुआ है।