CAB पर हिंसक विरोध के बाद अब खाली कराए जाएंगे AMU के हॉस्टल, DIG अलीगढ़ रेंज का आदेश

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
CAB पर हिंसक विरोध के बाद अब खाली कराए जाएंगे AMU के हॉस्टल, DIG अलीगढ़ रेंज का आदेश

नागरिकता संशोधन कानून के संसद में पास होने के बाद देश के कई हिस्से में तनाव की स्थिति बनी हुई है। समुदाय विशेष के लोग इस बिल का विरोध कुछ ज्यादा ही कर रहे हैं। इसका असर दिल्ली में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से भी विरोध के स्वर उठ रहे है। विरोध के दौरान छात्रों की पुलिस कर्मियों से भी झड़प हो गई है।

सूत्रों की माने तो छात्रों और पुलिस से बीच हुई झड़प में करीब 60 छात्रों के घायल होने की सूचना मिली है। तनाव की स्थिति को देखते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रशासन ने 5 जनवरी तक के विश्वविद्यालय को बंद कर दिया है। यह सभी छात्र प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय के बाब-ए-सर सैयद गेट तक पहुंचे और सुरक्षा के लिए लगाया हुआ गेट भी इन छात्रों ने तोड़ दिया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर निसार अहमद ने जानकारी दी है कि घटना में करीब 60 छात्रों को चोट आई है और कई छात्रों को आंसू गैस के कारण आँखों में तकलीफ हो रही है। वही पुलिस उप महानिरीक्षक परमिंदर सिंह को भी चोट आई है।

इन सभी घटनाओं के देखते हुए अलीगढ रेंज के DIG ने निर्णय लिया है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हॉस्टलों को दो दिन में खाली करवा दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के सभी 100 हॉस्टलों को खाली करवा दिया जाएगा। इन सभी हॉस्टलों में करीब 18 हजार छात्र है जिसमे छात्राओं की संख्या 5 हजार के करीब है। इन हॉस्टल को खाली करवाने के लिए विशेष बसों का इंतजाम किया जायेगा और अलीगढ से जाने वाली सभी ट्रेनों को यहाँ पर स्टॉपेज दिया जाएगा।

GO TOP