दिल्ली में अमित शाह की हुंकार, कहा 'दिल्ली और पश्चिम बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार'

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
दिल्ली में अमित शाह की हुंकार, कहा 'दिल्ली और पश्चिम बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार'

साल 2020 में पहला चुनाव दिल्ली विधान सभा का होने जा रहा है जिसमे दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का भविष्य तय होने वाला है। झारखंड के चुनावों में हार झेलने के बाद भाजपा ने भी दिल्ली चुनावों के लिए कमर कस ली है। भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इन चुनावों को लेकर दावा किया है कि इस बार दिल्ली में भाजपा की ही सरकार बनेगी।

अमित शाह ने दिल्ली की बात करते करते दो कदम आगे बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल में भी दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने को लेकर दावा कर दिया है। अगर बात बिहार की करें तो बिहार में भी इसी साल के अंत तक चुनाव होने हैं और इन पर बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही राजग मैदान में उतरेगा।

ये साड़ी बातें गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में आयोजित किये गए एक कार्यक्रम में बोलते हुए कही। शाह ने इस दौरान बोलते हुए कई मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने हाल ही में झारखंड में मिली हार की ज़िम्मेदारी खुद पर लेते हुए कहा कि "झारखंड में सरकार ने बहुत अच्छा काम किया, लेकिन फिर भी पीछे छूट गए। इसकी समीक्षा होगी। लेकिन दावे के साथ कहता हूँ कि पश्चिम बंगाल में भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।"

ये कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया गया था तो दिल्ली पर बात न हो ऐसा तो हो नहीं सकता। दिल्ली को लेकर शाह ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाए की उन्होंने अपने वादे पूरे नहीं किये। उन्होंने कहा कि "जनता पांच साल की सरकार चाहती है। लेकिन यहां तीन महीने में सारे काम की घोषणा की जा रही है। जनता देख रही है। पिछले वर्षो में भाजपा एमसीडी भी जीती और लोकसभा भी। विधानसभा में भी भाजपा निश्चित रूप से जीतेगी।"

GO TOP