कुछ अभिनेत्री ऐसी भी है जो की फिल्मों में हिट होने के बाद भी अपने फ़िल्मी करियर को छोड़ चुकी हैं और किसी अन्य ऊँचे पदों पर कार्य है रही है। जी हाँ हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बता रहे है। जो आज गूगल जैसे बड़ी कंपनी को चला रही है।

'घर से निकलते ही' वाला गाना अधिकांश लोगो को याद होगा। यह गाना अपने समय में युवाओं द्वारा काफी पसंद भी किया जाता था। यह गाना निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म 'पापा कहते हैं का है जो साल 1996 में आयी थी इस गाने से अभिनेत्री मयूरी कांगो मशहूर हुई थी उनकी मासूमियत पर हर कोई फ़िदा हो गया था। वह सफलता की ऊंचाई पर पहुंचने वाली थी लेकिन इस फिल्म के बाद वह दिखाई ही नहीं दी। मयूरी कांगो ने एक्टिंग छोड़ दी थी। इसके बाद मयूरी ने एनआरआई आदित्य ढिल्लन के साथ शादी की और उनके साथ ही अमेरिका में शिफ्ट हो गयी।

मयूरी ने अमेरिका में मार्केटिंग एंड फाइनेंस से एमबीए की डिग्री हासिल की और उसके बाद अपने देश भारत वापस आ गयी। यहाँ वे गुड़गांव में रहने लगी।  अब खबरे मिल रही है की मयूरी ने एक नयी जॉब शुरू कर दी है। जी हाँ अब वह गूगल इंडिया के एजेंसी बिजनेस में इंडस्ट्री हेड के रूप में कार्यरत है।

बता दे की गूगल ज्वाइन करने से पूर्व मयूरी कांगो 3 साल तक फ्रेंच ग्रुप पब्लिसिज के डिजिटल मीडिया एजेंसी परफॉर्मिक्स की मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर थी और उससे भी पहले उन्होंने 7 सालों तक जेनिथऑप्टिमीडिया में चीफ डिजिटल ऑफिसर के पद पर भी काम किया है।