अमेरिकन कम्यूनिटी सर्वे के अनुसार अमेरिका में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भारतीय भाषा है हिंदी

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
अमेरिकन कम्यूनिटी सर्वे के अनुसार अमेरिका में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भारतीय भाषा है हिंदी

अमेरिका की मातृभाषा अंग्रेजी है परन्तु वहां पर विश्व के अलग अलग देशों से आये हुए लोग रहते है। जिसके कारण अमेरिका में भारत की ही तरह कई भाषा बोली जाती है। इनमे हिंदी , अंग्रेजी, तेलगु, फ्रेंच, स्पेनिश जैसी कई भाषा अमेरिका में बोली जाती है। इस संदर्भ में अमेरिकन कम्युनिटी सर्वे (ACS) ने अमेरिका में एक सर्वे किया जिसके आकड़े चौकाने वाले थे।

दरअसल इस सर्वे के अनुसार अमेरिका में भारत की मातृभाषा अर्थात हिंदी भारतीय भाषाओं में सबसे अधिक बोली जाती है। हिंदी के बाद यहाँ गुजराती और तेलगु भाषा बोली जाती है। सर्वे में जुलाई 2018 तक करीब 74 लाख लोगों के साथ सर्वे किया जिसमे सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भारतीय भाषा हिंदी अव्वल रही है। यह वर्ष 2017 की तुलना में 1.3% बढ़ी है।

इन आकड़ों का वर्ष 2010 के आकड़ों से तुलना करे तो तेलगु बोलने वालों की संख्या बड़ी है। 8 साल में इस सर्वे में करीब 2.65 लाख लोग जुड़े जो 43.5% है। मीडिया की माने तो अमेरिका में बंगाली भाषा बोलने वाले 3.75 लाख लोग हैं जो इन आठ सालों में करीब 68% बढे है। तमिल बोलने वाले 67.5% बढे है। अमेरिका में बंगाली बोलने वाले मूल रूप से बांग्लादेश है और तमिल बोलने वाले श्रीलंका, सिंगापुर और मलेशिया के निवासी है।

ग़ौरतलब है कि वर्ष 2018 में अमेरिकन कम्युनिटी सर्वे (एसीएस) के आकड़ें बताते है कि 6.73 करोड़ लोग जिनकी उम्र 5 साल से अधिक है वे अपने घर में अंग्रेजी के साथ अन्य भाषा भी बोलते है। इस सर्वे में ACS ने अमेरिका के करीब 20 लाख से अधिक परिवारों को शामिल कर यह आंकड़े निकाले है।

GO TOP