मोदी सरकार के खिलाफ झूठी खबर फ़ैलाने वाले पत्रकार अभिसार शर्मा हमेशा अपनी न्यूज़ की वजह से चर्चा में बने रहते है। ABP न्यूज़ से निकाले जाने के बाद अभिसार शर्मा अभी तक टीवी पत्रकारिता में वापसी नहीं कर पाए है। ABP न्यूज़ से निकाले जाने के बाद से अब तक वह अपने Youtube Channel के सहारे फ़र्ज़ी न्यूज़ फैलाते हैं।  

अभिसार अक्सर मोदी सरकार के खिलाफ फर्ज़ी न्यूज़ फैलाते है और फिर इसे वायरल करते है। अभी हाल ही में अभिसार ने चंद्रयान की खबर को लेकर मोदी पर निशाना साधा है। हाल ही में उन्होंने आज तक की एक न्यूज़ को लेकर उसे फोटोशॉप किया और फिर इसे वायरल किया है। जिसके बाद लोगो ने फिर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया है।

दरअसल अभिसार ने आज तक की न्यूज़ जिसका टाइटल “अब चाँद हमारी मुट्ठी में” था को फोटोशॉप कर के उसे “अब चाँद होगा मोदी की मुट्ठी में” कर दिया। इस फ़र्ज़ी न्यूज़ को लेकर उन्होंने आज तक और चित्रा त्रिपाठी पर निशाना साधा। अभिसार ने कहा ऐसे न्यूज़ चैनल प्रधानमंत्री की तौहीन क्यों करते रहते है और भारतीय जनता पार्टी इस बात की पर ध्यान को नहीं देती।

अभिसार की इस हरकत ने बाद आज तक की पत्रकार चित्रा त्रिपाठी ने भी फटकार लगाते हुए कहा की मोदी विरोध में इतना गिर जायेंगे अभिसार इसकी उम्मीद नहीं थी।वैसे धान से गेहूँ निकालने वाला इंसान गर्त की पत्रकारिता ही कर सकता है। गधों की तरह बोलने के पहले फ़ैक्ट चेक करते की जो तस्वीर आप वायरल कर रहे हैं उसकी हक़ीक़त क्या है? बीमार हैं आप, अपना इलाज कराइये।