भगवा रंग अब ज़मीन के साथ साथ पर्वत की ऊँची चोटियों पर भी छाने लगा है और ये साहसिक कार्य कर दिखाया है आरएसएस के एक स्वयंसेवक ने। मुरादाबाद के पर्वतारोही विपिन चौधरी ने 22 मई की सुबह माउंट एवरेस्ट को फतह किया इसके साथ ही उन्होंने वहां ‘भगवा ध्वज’ फहराकर अपने देश का नाम रोशन कर दिया।

दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना ही बहुत मुश्किल कार्य है। माउंट एवरेस्ट पर चढाई करना ही बहुत लोगो का सपना होता है। विपिन ने अपने इस सपने को तो साकार किया ही है साथ ही भगवा ध्वज फहराकर इतिहास भी रच दिया है।

विपिन चौधरी मुरादाबाद शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के महानगर सह कार्यवाह हैं। आरएसएस एक हिंदूवादी संगठन है। सभी हिन्दुओ को संगठित कर उनको उनकी ताकत का अहसास करवाने वाले संगठन आरएसएस के माध्यम से ही आज देश विदेशों में हिन्दू धर्म का सही प्रचार प्रसार हो पा रहा है हिन्दू धर्म को बचाने और नई पीढी को हिन्दू धर्म के महत्व को बताने के लिए इस संगठन का निर्माण किया गया।

आरएसएस के पर्वतारोही विपिन चौधरी ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर न सिर्फ भगवा ध्वज फहराया बल्कि आरएसएस के स्वयंसेवक की तरह ध्वज को नमन भी किया। विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन गुरु रूप में इसी भगवा ध्वज को नमन करता है।

विपिन के इस साहसिक कार्य ने पूरे देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया। विपिन द्वारा हासिल की गई इस ऐतिहासिक सफलता पर संघ एवं भारतीय हिन्दू संस्कृति के प्रसंशकों ने खूब सारी बधाइयाँ और शुभकामनाएं दी हैं। केजीके डिग्री कॉलेज से लॉ की पढ़ाई कर रहे पर्वतारोही विपिन चौधरी ने माउंट एवरेस्ट फतह करने से पहले एल्ब्रुस और किलीमंजारों की चोटियों पर भी परचम लहरा चुके हैं। माउंट एवरेस्ट पर उन्होंने ‘भगवा ध्वज’ के साथ साथ भारत की शान भारत का तिरंगा भी फहराया।