नियंत्रण रेखा के पास हुआ विस्फोट, पाक सेना के 5 जवान मरे एक हुआ घायल

प्रतीकात्मक फोटो

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
नियंत्रण रेखा के पास हुआ विस्फोट, पाक सेना के 5 जवान मरे एक हुआ घायल

लाइन ऑफ़ कंट्रोल (नियंत्रण रेखा) के पास एक विस्फोट में पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। बुधवार को हुए इस विस्फोट में पाकिस्तान के 5 सैनिक मारे गए वहीं एक घायल हो गया। स्थानीय मीडिया ने इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के बयान के आधार पर बताया की यह घटना चांब सेक्टर की है तथा इसकी जांच जारी है। यह भी दावा किया जा रही है कि यह घटना राज्य प्रायोजित आतंकवाद का एक उदाहरण है।

आईएसपीआर ने सभी जवानों की पहचान कर ली है। मृतक जवानों में सूबेदार मोहम्मद सादिक, नायक शेर जमन, सिपाही मोहम्मद तैय्यब, सिपाही जोहेब व सिपाही गुलाम कासिम के नाम शामिल हैं।  पाकिस्तान हर बार सीज फायर का उल्लंघन करता है। वह भारत को नुकसान पहुँचाने की हर संभव कोशिश में लगा रहता है। 14 फरवरी को पुलवामा में हुए हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंधों में बहुत कड़वाहट आ गई है।

अमेरिका ने भी पाकिस्तान में सक्रिय बलूचिस्तान लिबरल आर्मी को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। ये वही संगठन है जो बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग करना चाहता है। पाकिस्तान ने अमेरिका के इस कदम की सराहना करते हुए कहा है कि इससे दोनों देश में शांति का माहौल कायम रहेगा।

ग़ौरतलब है कि बलूचिस्तान लिबरल आर्मी (बीएलए) को पाकिस्तान में 2006 में ही प्रतिबंधित कर दिया गया था। उस पर कई आतंकी हमलों का आरोप है। पाकिस्तान लंबे समय से बीएलए को अमेरिका द्वारा आतंकी संगठन घोषित करने की मांग कर रहा था। अब इस संगठन के लिए फंड जुटाने, इसके लिए काम करने वाले लोग और इसके कार्यक्रम आयोजित करने वालों के खिलाफ सरकार केस चला सकती है।

GO TOP