जोमैटो गर्ल ने बीच सड़क पर की ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ गुंडागर्दी और दी गाली

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
जोमैटो गर्ल ने बीच सड़क पर की ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ गुंडागर्दी और दी गाली

जोमैटो में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी को मुंबई के वाशी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुई लड़की का नाम प्रियंका मोगरे है और उसकी उम्र 27 साल की है। प्रियंका पर आरोप लगा है कि जोमैटो की उसने वाशी सेक्टर 17 के पाम बीच रोड पर नो पार्किंग में गाड़ी लगाई थी। इस बीच प्रियंका का विवाद ट्रैफिक पुलिस के साथ हुआ और विवाद गाली-गलौज तक पहुंच गयी।

इस विवाद का एक वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था। प्रियंका मोगरे इस वीडियो में ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल को गाली दे रही है साथ ही धमकी देती हुई भी नजर आ रही है। जब ये पूरी घटना हुई उस वक़्त प्रियंका ने जोमैटो कंपनी का टीशर्ट पहन रखा था और पीठ पर बैग भी टांगा हुआ था। इतना ही नहीं वह कॉन्स्टेबल के साथ बत्तमीजी भी करने करने लगी। इस पर वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी प्रियंका को गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इसकी शिकायत वाशी के ट्रैफिक कॉन्स्टेबल ने की थी। प्रियंका नवी मुम्बई के सानपाड़ा में रहती है। जब टोइंग वैन अवैध पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को उठाने गयी तो उस समय वहीं प्रियंका मोगरे की भी गाड़ी खड़ी थी। जिसके लिए हंगामा शुरू हुआ। ई चलान के लिए जब ट्रैफिक पुलिस ने फोटो खींचा तो प्रियंका ने गाली देना शुरू कर दिया। जोमैटो डिलीवरी गर्ल के खिलाफ पुलिस ने सेक्शन 353, 393, 294, 506, 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

GO TOP