राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' वाले बयान पर महिला सांसदों ने किया जमकर विरोध

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' वाले बयान पर महिला सांसदों ने किया जमकर विरोध

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान अपने भाषण में महिलाओं के साथ साथ देश का भी अपमान करते हुए कहा “यह मेक इन इंडिया नहीं रेप इन इंडिया है।” इस पर आज संसद में बहुत हंगामा हुआ है। इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई महिला सांसदों ने राहुल गांधी से माफ़ी की मांग की है।

संसद में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा "गांधी खानदान के सदस्य ने कहा है कि महिलाओं का बलात्कार होना चाहिए, देश में हर कोई बलात्कारी नहीं है। जो बलात्कारी है, उसे कानून सजा देता है। हर महिला को कलंकित नहीं किया जा सकता है, इसपर एक्शन लेना चाहिए। देश की महिलाएं उनकी बपौती नहीं हैं, रेप इन इंडिया का बयान देने का जो दुस्साहस उन्होंने किया है, उसपर एक्शन होना चाहिए।"

स्मृति ईरानी के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी राहुल गांधी का विरोध करते हुए कहा "राहुल खुले आम कह रहे हैं कि रेप इन इंडिया, तो क्या वो दुनिया को भारत में आकर बलात्कार करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।" लोकसभा के साथ साथ इस विषय पर राज्य सभा में भी विरोध हुआ।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने झारखंड में आयोजित चुनावी रैली में कहा था "‘देश में नरेंद्र मोदी ने कहा था मेक इन इंडिया, अब जहां भी देखो वहां मेक इन इंडिया नहीं बल्कि रेप इन इंडिया है। अखबार खोलो तो झारखंड में महिला से बलात्कार, यूपी में नरेंद्र मोदी के विधायक ने महिला का रेप किया...

हर प्रदेश में हर रोज रेप इन इंडिया।"

GO TOP