क्या हुआ जब ताजमहल के सामने अचानक ही गूंजने लगा गायत्री मंत्र?

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
क्या हुआ जब ताजमहल के सामने अचानक ही गूंजने लगा गायत्री मंत्र?

सोमवार को अचानक से उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल के सामने वेदमंत्र गूंजने लगे। कुछ छात्रों का समूह ताजमहल के सामने पहुंचा और गायत्री मंत्र का उच्चारण शुरू कर दिया। ताजमहल के पश्चिमी गेट के सामने छात्रों द्वारा वेदमंत्रों के उच्चारण करने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गयी।

सुरक्षा एजेंसियों को इस बारे में जानकारी मिलते ही उन्होंने छात्रों को तुरंत घेर लिया और मन्त्रों का उच्चारण करने से रोक दिया। खबरों के अनुसार, सभी बच्चे पतंजलि योगपीठ से थे और ये बच्चे सोमवार की सुबह ताजमहल देखने पहुंचे थे। ताजमहल के प्रवेश द्वार पर पहुँचकर बच्चे सड़क पर बैठ गये और पवित्र गायत्री मंत्र के साथ साथ अन्य वेदमंत्रों का पाठ करने लगे। दो ढाई सौ की संख्या में बच्चों द्वारा वेदमंत्रों का उच्चारण किया गया जिससे सुरक्षा एजेंसियाँ सक्रिय हो गई।

मामले की जानकारी सुरक्षा तंत्र ने उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस के अनुसार बच्चे पतंजलि योग पीठ के हैं। ताजमहल को देखने के बाद वे पश्चिमी गेट के टिकट काउंटर के पास बैठे थे। जहाँ पर उन्होंने तेज-तेज गायत्री मंत्र का उच्चारण आरम्भ कर दिया। वहां पर खड़े पर्यटन पुलिस के सिपाहियों ने जब यह सब देखा तो उन्हें रोका। पुलिस ने बच्चों को बताया कि ताजमहल परिसर में यह सब प्रतिबंधित हैं। बच्चों को इसकी जानकारी नहीं थी। उन्हें जैसे ही इस बात पता चला तो वे चुप हो गए।

GO TOP