भारतीय युवक ने घर बैठे ढूंढ निकाला चाँद पर गिरा विक्रम लैंडर, नासा ने कहा शुक्रिया

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
भारतीय युवक ने घर बैठे ढूंढ निकाला चाँद पर गिरा विक्रम लैंडर, नासा ने कहा शुक्रिया

इसरो द्वारा चाँद पर भेजा गया चंद्रयान 2 मिशन पिछले दिनों खूब सुर्ख़ियों में रहा था। इस मिशन में गया ऑर्बिटर तो बिलकुल सही तरीके से काम कर रहा है पर चाँद की सतह पर उतरने की मकसद से गया विक्रम लैंडर से इसरो ने संपर्क खो दिया था। अब इसी विक्रम लैंडर को लेकर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने नया खुलासा किया है और विक्रम लैंडर को ढूंढ निकाला है।

नासा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर के विक्रम लैंडर को ढूंढ निकालने की बात कही। नासा ने अपने ट्वीट में कहा की "चंद्रयान 2 का विक्रम लैंडर हमारे लूनर ऑर्बिटर ने ढूंढ निकाला है। प्रभाव स्थल की तस्वीर देखें।

नासा के ऑर्बिटर द्वारा विक्रम लैंडर को ढूंढने में एक भारतीय युवक ने मदद की है जिसके लिए नासा ने उनका शुक्रिया भी अदा किया है। ये भारतीय युवक हैं मदुरई के रहने वाले शनमुगा सुब्रमण्यन (Shanmuga Subramanian) जो वर्तमान में चेन्नई में रहते है। सुब्रमण्यन को नासा ने ईमेल के माध्यम से विक्रम लैंडर को ढूंढने में उनकी मदद करने के लिए धन्यवाद कहा है।

नासा के ईमेल का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए शनमुगा सुब्रमण्यन ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी सभी को दी है।

बता दें की नासा द्वारा कुछ दिन पहले जारी की गई चाँद की तस्वीरों का अध्यन कर शनमुगा सुब्रमण्यन ने यह पाया की चाँद की सतह पर कुछ बदलाव हुए हैं। इन्हीं बदलावों के बारे में शनमुगा ने नासा को ईमेल कर के बताया जिसका अध्यन नासा के वैज्ञानिकों ने किया। आखिरकार नासा के वैज्ञानिकों ने पाया की विक्रम लैंडर को लेकर शनमुगा के द्वारा बताई गई बाते सही है।

शनमुगा सुब्रमण्यन द्वारा किये गए इस बड़े खोज पर हर कोई उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है और हर मीडिया चैनल उनसे बातें करने के लिए कतारबद्ध हो चुके हैं।

GO TOP