वरुण ग्रोवर ने कविता में मोदी को कहा तानाशाह, सुरेश मेनन बोले 'तानाशाह होता तो तुम ये लिख नहीं पाते'

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
वरुण ग्रोवर ने कविता में मोदी को कहा तानाशाह, सुरेश मेनन बोले 'तानाशाह होता तो तुम ये लिख नहीं पाते'

कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने लिखने वाले और अपने स्टैंड अप कॉमेडी के लिए मशहूर वरुण ग्रोवर कि एक कविता सोशल मीडिया पर आजकल सुर्ख़ियों में है। इस कविता का शीर्षक है 'हम कागज़ नहीं दिखाएंगे" और इस कविता में कवी वरुण कहना चाहते हैं की जब NRC के लिए उनसे दस्तावेज़ मांगे जाएंगे तब वे कागज़ नहीं दिखाएंगे। वे अपनी कविता में इशारों इशारों में पीएम मोदी को तानाशाह भी बता देते हैं।

वरुण अपनी ये कविता कई भारतीय भाषाओं में अनुवाद कर के भी पोस्ट कर रहे हैं। वे चाहते हैं की उनके साथ देश के और लोग भी आएं और कहें की वे भी कागज़ नहीं दिखाएँगे। बहुत सारे लोगों ने उनकी इस कविता पर उनका सपोर्ट किया है। बॉलीवुड के ज्यादातर लोग इस मसले पर उनके साथ नजर आये हैं। पर प्रसिद्ध अभिनेता सुरेश मेनन ने इस कविता पर वरुण को ऐसा जवाब दिया जो शायद उन्हें पसंद नहीं आएगा।

जैसा कि हमने ऊपर बताया वरुण ने अपनी कविता में तानाशाह का जिक्र किया है। सुरेश मेनन ने इसी शब्द पर वरुण को जवाब देते हुए कहा की मैं आपके साथ नहीं हूँ। सुरेश ने ये बातें एक ट्वीट में कही। सुरेश ने अपने ट्वीट में कहा "मेरे लिए नहीं, जैसा कि हमारे देश में कोई तानाशाह नहीं है और अगर कोई होता तो "कागज़" ट्विटर पे भी न होता। शानदार कविता, लेकिन हमारे देश के लिए सही नहीं है.. उत्तर कोरियाई भाषा में अनुवाद हो सकता है।

GO TOP