फेसबुक, गूगल और अमेज़न के हेडक्वाटर्स की तर्ज पर बना है उत्तरप्रदेश पुलिस का आलीशान हेडक्वार्टर

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
फेसबुक, गूगल और अमेज़न के हेडक्वाटर्स की तर्ज पर बना है उत्तरप्रदेश पुलिस का आलीशान हेडक्वार्टर

दुनिया की बड़ी बड़ी कम्पनीज जैसे- फेसबुक, गूगल और अमेज़न आदि के आलीशान हेडक्वाटर्स बने हुए है। यह हेडक्वाटर्स किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है। ठीक इसी की तरह अब उत्तर प्रदेश पुलिस का भी नया मुख्यालय बन कर तैयार को चुका है। जिसे नई सिग्नेचर बिल्डिंग नाम दिया गया है।

आपको बता दे बीते जून महीने में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका उद्घटान किया था। लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-7 स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग करीब 40 हजार वर्ग फीट में बना है और इसे बनाने में 816.31 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस हाईटेक बिल्डिंग में पुलिस की सभी 18 इकाई के कार्यालय शिफ्ट हो चुके हैं।

7 स्टार सिग्नेचर बिल्डिंग के 9वीं मंजिल पर डीजीपी का शानदार दफ्तर है। आइये जानते है नए मुख्यालय की क्या क्या खासियत होगी -

  1. उत्तर प्रदेश पुलिस का नया मुख्यालय 40,178 वर्गमीटर में बना है।  इसमें 4 टावर बने हुए हैं।
  2. नए मुख्यालय में 18 लिफ्ट लगाई गई हैं। यूपी पुलिस के इस मुख्यालय की छत पर हेलीकॉप्टर लैंडिंग की भी सुविधा है।
  3. आयोजन के लिए 500 सीटर का ऑडिटोरियम भी बनाया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास को दिखाने वाला म्यूजियम भी बनाया गया है।
  4. बिल्डिंग की सुरक्षा के लिए 150 सीसीटीवी कैमरा और 10 मेटल डिटेक्टर को लगाया गया है।
  5. इसे एशिया का सबसे शानदार पुलिस मुख्यालय बताया जा रहा है। बिल्डिंग 4 साल से ज्यादा समय में बनी है।
  6. इसमें वातानुकूलित कैफेटेरिया भी है, जिसमें एक  साथ 350 पुलिसकर्मी ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर कर सकेंगे।

GO TOP