बलात्कारियों को गोली मार रही है UP पुलिस, एनकाउंटर में बलात्कारी असगर हुआ बुरी तरह घायल

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
बलात्कारियों को गोली मार रही है UP पुलिस, एनकाउंटर में बलात्कारी असगर हुआ बुरी तरह घायल

रामपुर पुलिस ने बलात्कारियों के खिलाफ जो सख़्त कार्यवाही शुरू की थी, उसका असर अब बस्ती ज़िले में भी दिखाई दे रहा है। रामपुर पुलिस ने नाजिल नाम के बलात्कारी को गोली मारी तो लोगों की आँखों में रौनक लौट आई। यदि पुलिस मासूमों की ज़िन्दगी से खिलवाड़ करने वालों के साथ इस सख्ती से पेश आएगी तो कोई भी दरिंदा इस कुकर्म को अंजाम देने से पहले हजार बार सोचेगा। पुलिस ने फिर एक सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने बस्ती के सोनहा एरिया में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी असगर को फोरलेन के पास स्थित हरदिया ओवरब्रिज के नज़दीक एक एनकाउंटर में गोलियों से घायल कर दिया।

पहले असगर ने पुलिस पर फायरिंग की। इसके जवाब में पुलिस ने तड़ातड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। जैसे ही उसे पुलिस की गोली लगी वह वहीं गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्यवाही में पुलिस टीम का नेतृत्व सीओ सिटी आलोक सिंह कर रहे थे। असगर और उसके साथियों पर एक किशोरी के साथ बलात्कार का आरोप है।

रविवार शाम को किशोरी घर से शौच के लिए निकली थी। असगर और उसके कुछ साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। हलीम नाम के आरोपी ने इसका वीडियो भी बना लिया था। किशारी को बलात्कारियों ने धमकी दी कि यदि वह किसी को इसके बारे में बताएगी तो उसे मार दिया जाएगा। लेकिन पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और सोमवार सुबह असगर सहित 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है।  

बलात्कारियों के खिलाफ रामपुर में एसएसपी अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने कार्यवाही शुरू की थी उसका असर अब बस्ती में भी देखा जा रहा है। पुलिस ने अब वही करना शुरू कर दिया है जिसकी मांग देश लंबे समय से कर रहा है। मासूमों से बलात्कार होने पर समाज ख़ून के आंसू रोता है, युवाओं का मन नफ़रत और गुस्से से भर जाता है। ऐसे में पुलिस की ऐसी कार्यवाही वाकई प्रशंसा के योग्य है।

GO TOP