त्रिपुरा: फिर हुई 'निर्भया' जैसी घटना, 8 लोगों ने चलती कार में महिला संग किया सामूहिक दुष्कर्म

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
त्रिपुरा: फिर हुई 'निर्भया' जैसी घटना, 8 लोगों ने चलती कार में महिला संग किया सामूहिक दुष्कर्म

'निर्भया कांड' जैसा ही भयावह सामूहिक दुष्कर्म का मामला त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में सामने आया है। 8 लोगों ने अगरतला चिकित्सा महाविद्यालय से 6 साल की बीमार बेटी से मिलकर लौट रही महिला के साथ चलती कार में गैंगरेप किया। गैंगरेप करने के बाद उसे आरोपियों ने एक सड़क पर फेंक दिया। महिला की हालत गंभीर है।

यह घटना मंगलवार रात की है। चलती कार में 32 वर्षीय पीड़िता से दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसे सर्किट हाउस के पास फेंक दिया। लोगों ने बाद में उसे जीबी अस्पताल में भर्ती करा दिया। अस्पताल के सूत्रों ने जानकारी दी की महिला की हालत गंभीर है परन्तु स्थिर बनी है। पुलिस ने इस मामले के बारे में कहा कि बुधवार को पीड़िता के पति ने पूर्वी अगरतला के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है और उसी दिन 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया।

पूर्वी अगरतला महिला थाने की प्रभारी मुमताज हसीना ने बताया कि मंगलवार शाम साढ़े सात बजे पीड़िता ने घर जाने के लिए ऑटो रिक्शा लिया वह रिक्शा के चालक को जानती थी। उन्होंने बताया कि ऑटो रिक्शा चालक ने जब वाहन को दूसरे रास्ते पर मोड़ा तो उस समय महिला ने इसका विरोध किया परन्तु चालक अन्य यात्रियों को लेने का कहकर दूसरे रास्ते पर चला गया।

हसीना के अनुसार रास्ते में ऑटो रिक्शा में 4 लोग सवार हुए और फिर उन्होंने महिला के हाथ और मुंह बांध दिए। इसके बाद उन्होंने उसे कार में डाला और करीब 15 किलोमीटर दूर नरसिंहगढ़ ले गए। वहां पर 4 और लोग इंतजार कर रहे थे। उन्होंने आगे बताया कि वे भी उसी कार में सवार हो गए और सभी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सर्किट हाउस के पास फेंक दिया गया। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

GO TOP