15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस कुछ ही दिनों में आने वाला है। इस दिन उन शहीदों को याद किया जाता है जिन्होंने देश को आज़ादी दिलवाई थी। इस 15 अगस्त के अवसर पर हम आपके लिए Top Ten Desh Bhakti Song ले कर आये हैं जो हर हिन्दुस्तानी के दिलो को छू लेते है। इन गानों को सुनकर आंखे नम हो जाती है और दिल में देश के प्रति जज्बात जाग उठते है।  

  1. 'हकीकत' फिल्म का गाना 'कर चले हम फिदा जाने तन साथियों' इस गाने को सुनकर मन में देश भक्ति का भाव जाग उठता है।

2. 'कर्मा' फिल्म का गाना 'दिल दिया है जान भी देंगे' इस गाने को सुनकर देश पर मर मिटने के लिए तैयार हो जाते है।

3. फिल्म 'द लिजेंड ऑफ भगत सिंह' का गाना 'मेरा रंग दे बसंता चोला' इस को सुनकर उन शहीदों की याद आती है जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया था।

4. स्वर कोकिला लता मंगेशकर द्वारा गाया गया मशहूर गाना 'ऐ मेरे वतन के लोगों' आज भी हर सच्चे भारतवासी के आँखों में आंसू ला देता है। साथ ही यह गाना देश की रक्षा में खुद को कुर्बान कर देने वाले वीरों की याद भी दिलाता है।

5. फिल्म 'द लिजेंड ऑफ भगत सिंह' फिल्म का गाना 'सरफरोशी की तमन्ना' भी खूब पसंद किया जाता है। इस गाने को हर देशभक्त बड़े शान के साथ गाता है।

6. 'सरफरोश' का गाना 'जिंदगी मौत न बन जाए' देश में फैल रहे साम्प्रदायिकता के खिलाफ खड़े होने के लिए युवाओं को प्रेरित करता है।

7. फिल्म 'बॉर्डर' का गाना 'संदेशे आते हैं' को सुनकर हर भारतीय गर्व महसूस करता है। साथ ही सीमा पर मुस्तैद भारतीय सैनिकों के लिए गर्व महसूस करता है।

8. 'वीर-जारा' का गाना 'ऐसा देश है मेरा' यह गाना हमें हमारी मिट्टी की पहचान याद दिलाती है।

9. ए. आर रहमान की एल्बम 'वंदे मातरम' का गाना 'मां तुझे सलाम' देश बासियो के अंदर देश प्रेम को जगा देता है।

10. 'द लिजेंड ऑफ भगत सिंह' का गाना 'देश मेरे देश मेरे मेरी जान है तू' यह  गाना  उन क्रांतिकारियों की याद दिलाता है जो भारत मां को आजाद देखना चाहते थे।