युवक की पैंट में फटा Redmi का यह फ़ोन, जेब से निकलने लगा धुआँ

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
युवक की पैंट में फटा Redmi का यह फ़ोन, जेब से निकलने लगा धुआँ

आये दिन स्मार्ट फ़ोन के गरम होने और उसमे आग लगने की की खबर आती रहती है। कई स्मार्टफोन कम्पनीज इस समस्या से परेशान है। अभी हाल ही में एक ऐसी ही घटना सामने आई है। आंध्रप्रदेश में रहने वाले एक युवक की पैंट में शियोमी (xiaomi) का फ़ोन गर्म होने लगा और देखते ही देखते उसमे आग लग गई थी। अगर वो समय रहते फ़ोन नहीं फेकता तो उसके साथ शायद कोई बड़ा हादसा हो जाता।

ग़ौरतलब है कि 31 साल के मधु बाबू सुबह सुबह अपने ऑफिस जाने के लिए घर से निकले और उन्होंने अपने पैंट में महसूस किया की उनकी जेब में रखा Redmi 6A फ़ोन गरम हो चुका है। देखते ही देखते जोरदार आवाज के साथ Redmi 6A फ़ोन उनकी जेब में फट गया।

ब्लास्ट होता देख उन्होंने फ़ोन को जेब से निकालकर रोड पर फेक दिया। रोड पर फ़ोन फेकने के बाद उसमे आग लग गई। इस घटना में मधु को थोड़ी चोट आई है। मधु ने कहा कि फ़ोन इस तरह जला की किसी ने इस फ़ोन पर केरोसिन छिड़कर आग लगा दी हो। अगर फोन पर कवर नहीं होता तो उन्हें ज्यादा चोट आ सकती थी।

उन्होंने अप्रैल 2019 में Redmi 6A को ख़रीदा था। उन्होंने बताया की 4-5 महीने तक तो फ़ोन ठीक चला परन्तु उसके बाद उसमे प्रॉब्लम्स आने लगी। उन्होंने घर से निकलने से पहले अपने स्मार्टफ़ोन को चार्ज किया था। कंपनी को इस पूरी घटना की जानकारी दे दी है अब जल्द ही इसकी जांच करके फ़ोन के फटने की वजह पता लग पाएगी।

GO TOP