माँ लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन जुलूस को मुसलमानों ने बीच में रोका, जमकर हुआ विवाद

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
माँ लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन जुलूस को मुसलमानों ने बीच में रोका, जमकर हुआ विवाद

दिवाली के बाद झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। झारखंड में पलामू के विश्रामपुर में लक्ष्मी पूजन के बाद मूर्ति विसर्जन करने जा रहे लोगों को मुस्लिमों की भीड़ द्वारा रोक दिया गया। हिन्दू पक्ष और मुस्लिम पक्ष के बीच इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया की मौके पर पुलिस आई और विवाद को शांत कराया।  

यह घटना सोमवार (28 अक्टूबर) की रात आठ बजे की है। रिपोर्ट के अनुसार, विश्रामपुर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड 10 के मधुरीडीह गांव में लक्ष्मी पूजा का भव्य आयोजन हुआ जिसके बाद सोमवार को मूर्ति विसर्जन जुलूस निकाला गया। जैसे ही जुलुस दर्जी मुहल्ला पहुंचा तब मुस्लिम समाज के कुछ युवकों ने बेवजह मूर्ति विसर्जन जुलूस को रोक दिया।

जिसके बाद हिन्दू पक्ष और मुस्लिम पक्ष के बीच विवाद होने लगा। यह विवाद धीरे धीरे बढ़ने लगा। तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। लेकिन थाना प्रभारी श्रीभगवान सिंह की तत्परता व बजरंगदल नेता पंकज लाल व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दोनों पक्षों से बात की और दोनों पक्षों को समझाया बुझाया तब जाकर विवाद खत्म हुआ।

करीब 1 घंटे से चल रहे इस विवाद को पुलिस ने शांत कराया । उसके बाद पुलिस ने अपने निगरानी में मूर्ति का विसर्जन कराया। इसके अलावा हसीनाबाद के डुमरियागंज क्षेत्र से ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है। जहाँ लक्ष्मी पूजन के उपरांत विसर्जन के दौरान भवानीगंज थाना क्षेत्र के परसा जमाल गांव में कुछ लोगों ने मूर्ति पर पथराव कर दिया। इससे नाराज़ विसर्जन कराने जा रहे लोगों ने हसीनाबाद चौराहे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा दिया।

GO TOP