दिल्ली पुलिस ने की साजिश नाकाम: IED के साथ इस्लाम, अली और जमाल नाम के आतंकी दबोचे गए

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
दिल्ली पुलिस ने की साजिश नाकाम: IED के साथ इस्लाम, अली और जमाल नाम के आतंकी दबोचे गए

साल 2014 के बाद से पुलिस और ख़ुफ़िया एजेंसियों के हमेशा सजग रहने की वजह से ही आतंकी घटनाओं में काफी कमी आई है। इसी सजगता का प्रदर्शन एक बार फिर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया है। सोमवार 25 नवंबर को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया।

दिल्ली पुलिस ने आतंकी साजिश को अंजाम देने की प्लानिंग करते 3 संदिग्ध आतंकियों को IED के साथ दबोच लिया है। गिरफ्तार किये गए तीनों आतंकी ISIS से सम्बंधित बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किया है।

इस पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने मीडिया को जानकारी दी है। उन्होंने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि, "राजधानी में एक बड़े आतंकी हमले को नाकाम किया गया है। साथ ही IED विस्फोटक के साथ 3 आतंकी गिरफ्तार भी किए गए हैं, जो ISIS से प्रेरित मॉड्यूल से थे। ये आतंकी दिल्ली और असम के लोकल मेले गोलपारा में बड़ा हमला करने की साजिश रच रहे थे। इन पकड़े गए आतंकवादियों के नाम इस्लाम, रणजीत अली और जमाल है। इन्हें असम से गिरफ्तार किया गया है।"

इससे पहले पिछले दिनों राजधानी दिल्ली में आतंकी संगठन जैश-ए- मुहम्मद के 4 आतंकियों के दाखिल होने की खबर मिलने के बाद से राष्ट्रीय राजधानी अलर्ट पर थी। अब असं से इन आतंकियों के पकडे जाने के बाद यह बात साफ़ हो गई है की आतंकी संगठन दिल्ली को दहलाने की साजिश में लगे हुए हैं।

GO TOP